कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रांची–पटना मुख्य मार्ग एनएच-20 पर महाराणा प्रताप चौक के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है। दुर्घटना में कार सवार दो युवक घायल हो गए। हालांकि समय रहते पुलिस की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार MH 06 AZ 4049 नंबर की कार कोडरमा से हजारीबाग की ओर जा रही थी। महाराणा प्रताप चौक के समीप पहुंचते ही कार अचानक बेकाबू हो गई और एनएच-20 पर बने डिवाइडर से जा टकराई। ट्रैफिक लाइट और खंभा तोड़ते हुए पलटी कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने पहले डिवाइडर पर लगी ट्रैफिक लाइट और अन्य खंभे को तोड़ दिया। इसके बाद कार कुछ दूरी तक घिसटती हुई सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के वक्त चालक और एक अन्य सवारी कार के अंदर ही फंस गए थे। सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान संयोगवश तिलैया थाना की पेट्रोलिंग टीम वहां से गुजर रही थी, जिसकी नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस की तत्परता से बची जान तिलैया पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अपने वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी 22 वर्षीय सचिन कुमार (पिता संदीप महतो) और 20 वर्षीय सुदामा महतो (पिता संजय महतो) के रूप में हुई है। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन सौभाग्य से दोनों युवक सुरक्षित हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को तिलैया थाना लाया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके घर भेज दिया गया। कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। रांची–पटना मुख्य मार्ग एनएच-20 पर महाराणा प्रताप चौक के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसा सोमवार रात करीब एक बजे का बताया जा रहा है। दुर्घटना में कार सवार दो युवक घायल हो गए। हालांकि समय रहते पुलिस की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। जानकारी के अनुसार MH 06 AZ 4049 नंबर की कार कोडरमा से हजारीबाग की ओर जा रही थी। महाराणा प्रताप चौक के समीप पहुंचते ही कार अचानक बेकाबू हो गई और एनएच-20 पर बने डिवाइडर से जा टकराई। ट्रैफिक लाइट और खंभा तोड़ते हुए पलटी कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार ने पहले डिवाइडर पर लगी ट्रैफिक लाइट और अन्य खंभे को तोड़ दिया। इसके बाद कार कुछ दूरी तक घिसटती हुई सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के वक्त चालक और एक अन्य सवारी कार के अंदर ही फंस गए थे। सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान संयोगवश तिलैया थाना की पेट्रोलिंग टीम वहां से गुजर रही थी, जिसकी नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। पुलिस की तत्परता से बची जान तिलैया पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अपने वाहन से सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया, जहां दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों की पहचान हजारीबाग जिले के बड़कागांव निवासी 22 वर्षीय सचिन कुमार (पिता संदीप महतो) और 20 वर्षीय सुदामा महतो (पिता संजय महतो) के रूप में हुई है। तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दुर्घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन सौभाग्य से दोनों युवक सुरक्षित हैं। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को तिलैया थाना लाया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके घर भेज दिया गया।


