बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा, 4 लोग घायल:ट्रक और कार की भिड़ंत, स्टेयरिंग-सीट के बीच फंसे ड्राइवर को मशक्कत कर निकाला

घाटोल कस्बे के पुराना बस स्टैंड के समीप प्रतापगढ़ रोड पर सोमवार देर रात करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क पर चकरी की तरह घूमकर विपरीत दिशा में जा रुकी। ​हादसे में ये हुए घायल ​मशक्कत के बाद स्टियरिंग में फंसे चालक को निकाला बाहर ​प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक प्रतापगढ़ से बांसवाड़ा की ओर जा रहा था, जबकि कार सवार गनोड़ा से खमेरा की ओर जा रहे थे। देर रात सन्नाटे के बीच हुई टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे दो युवकों और युवती को बाहर निकाला। हालांकि, कार चालक स्टियरिंग और सीटों के बीच बुरी तरह फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला जा सका। ​जिला अस्पताल रेफर, चालक फरार ​सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पहले घाटोल CHC ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी घायलों के सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन सहित मौके से फरार हो गया। ​हादसे के बाद नेशनल हाईवे 56 पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर घाटोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाकर किनारे करवाया, जिसके बाद आवागमन फिर से सुचारू हो सका। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *