अमृतसर लेबर चौक पर भीषण सड़क हादसा:Zepto की नौकरी के लिए घर से निकले 24 वर्षीय कुलबीर सिंह की मौत

अमृतसर लेबर चौक पर भीषण सड़क हादसा:Zepto की नौकरी के लिए घर से निकले 24 वर्षीय कुलबीर सिंह की मौत

अमृतसर के लेबर चौक पर आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 24 साल के युवक कुलबीर सिंह की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, कुलबीर अपने गांव छीना से सुबह-सवेरे Zepto की नौकरी के लिए घर से निकला था। हादसे के बारे में युवक के दोस्त, दलजीत सिंह ने बताया कि वह और कुलबीर एक साथ Zepto में काम करते हैं। सुबह वह हादसे के बाद जैसे ही मौके पर पहुंचा, उसने देखा कि कुलबीर Zepto की जैकेट पहने था। दलजीत ने बताया कि जब उसने कुलबीर को हिलाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। दलजीत ने कहा कि हादसे के बाद जिस कार से टक्कर हुई थी, उसमें दो युवक थे जो मौके से भाग गए। उन्होंने अनुमान लगाया कि गाड़ी तेज गति से चल रही थी, क्योंकि दुर्घटना में कार का एयरबैग तक खुल चुका था। दलजीत ने प्रशासन से अपील की कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस जांच में जुटी, CCTV फुटेज और गवाहों के बयान लिए जा रहे हैं पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हादसे की जांच जारी है। वे घटनास्थल के CCTV फुटेज और आसपास के गवाहों के बयान लेकर हादसे की सटीक वजह पता लगाएंगे। फिलहाल, चालक और उसके साथी फरार हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर फैला दी है। स्थानीय लोग और कुलबीर के परिवार वाले हादसे की वजह जानने और दोषियों को पकड़कर सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *