Jaipur-Delhi National Highway number 48 पर भीषण हादसा, आग का गोला बने टैंकर और ट्रेलर

Jaipur-Delhi National Highway number 48 पर भीषण हादसा, आग का गोला बने टैंकर और ट्रेलर

Jaipur-Delhi National Highway number 48 जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 पर पावटा कस्बे के पास रविवार रात बड़ा हादसा हुआ। केमिकल भरा टैंकर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चला गया और सामने से आ रहे ट्रेलर से उसकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के साथ ही टैंकर में भरे ज्वलनशील केमिकल में आग लग गई, जिसने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया। हाइवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग की ऊंची लपटें और काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगा। केमिकल रिसाव के चलते लोगों ने भागकर जान बचाई। प्रागपुरा थाना पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। यातायात बंद कर दिया गया, हाइवे पर लंबा जाम लग गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन आग का गोला बन गए। कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी एवं एसपी देवेंद्र कुमार विश्नोई भी मौके पर पहुंचे। पावटा, कोटपूतली, शाहपुरा, ग्रासिम सहित चार से अधिक दमकल पहुंची।

Jaipur-Delhi National Highway number 48 पर भीषण हादसा, आग का गोला बने टैंकर और ट्रेलर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *