आगरा-कानपुर नेशनल हाई-वे पर भीषण हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

आगरा-कानपुर नेशनल हाई-वे पर भीषण हादसा, ट्रक और कार की टक्कर में दो की मौत, चार घायल

Etawah road accident, two dead इटावा के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जब आगे चल रहे 22 चक्के वाले ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जसवंतनगर थाना क्षेत्र की है। ‌

ट्राला और कार में टक्कर

उत्तर प्रदेश के इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जौनई गांव में तेज रफ्तार कार ने ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में राजेंद्र, अंजलि, राजेश, रेशमा देवी शामिल हैं। ‌जबकि चेतराम (55) पुत्र देशराज और सुखवासी (45) निवासी इस्लामपुर हमीरपुर की मौके पर ही मौत हो गई।‌

क्या कहती है जसवंत नगर थाना पुलिस?

पूछताछ के दौरान घायलों ने बताया कि सभी लोग दिल्ली से मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस आ रहे थे। जसवंत नगर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर कार ने ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। ‌

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *