Jabalpur car accident- मध्यप्रदेश में भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। यहां के जबलपुर में एक कार ने कई लोगों को रौंद दिया है। बताया जा रहा है कि हाईवे पर स्पीड से दौड़ती कार अचानक बेकाबू हो गई और लोगों को रौंदते चली गई। कार की चपेट में करीब 20 लोग आए। हादसे से मौके पर हाहाकार मच गया। मौके पर घायल लोग और उनके परिजन चीखपुकार मचाने लगे। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। दुर्घटना में घायल 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जबलपुर के बरेला में यह हादसा हुआ। रविवार को यहां एक बेकाबू कार 20 मजदूरों को रौंदते हुए चली गई। अस्पताल में भर्ती 5 मजदूरों की हालत नाजुक है।
खबर अपडेट की जा रही है…


