उन्नाव में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर का खौफनाक मंजर दो की मौत, दो अन्य घायल

उन्नाव में मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर का खौफनाक मंजर दो की मौत, दो अन्य घायल

Two motorcycles collide head-on, killing two: उन्नाव में दो तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो बाइक सवार इनको की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल है। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य का इलाज चल रहा है। जिनकी भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परीजनों को दी गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घर में कोहराम मच गया।‌ घटना दही थाना क्षेत्र अंतर्गत उन्नाव पुरवा मार्ग की है।

घटना उन्नाव पूर्व मार्ग की

उत्तर प्रदेश के उन्नाव पुरवा मार्ग पर दरोगा खेड़ा चौकी के पास बुधवार की शाम दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दूर जा गिरे। सभी  बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने खेलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को उमाशंकर दीक्षित संयुक्त चिकित्सालय जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिनमें शिव शंकर और संदीप निवासीगण दुंदपुर थाना अजगैन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि कमलेश और अन्य का उपचार चल रहा है। डॉक्टर के अनुसार दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद उन्नाव पूर्व मार्ग पर यातायात बाधित हो गया जिसे पुलिस ने चालू कराया

क्या कहती है दही थाना पुलिस?

दही थाना पुलिस ने बताया कि घटना उन्नाव पुरवा मार्ग की है जहां दो मोटरसाइकिलों  जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए बाइक सवार दूर जा गिरे। टक्कर में दो की मौत हो गई है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। जो जैसा था अस्पताल की तरफ भागा। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *