कोडरमा घाटी में ट्रकों की भीषण टक्कर:ओवरटेक के प्रयास में हादसा, प्लाई लदे ट्रक के चालक-खलासी घायल, कोयला लदा ट्रक पलटा

कोडरमा घाटी में ट्रकों की भीषण टक्कर:ओवरटेक के प्रयास में हादसा, प्लाई लदे ट्रक के चालक-खलासी घायल, कोयला लदा ट्रक पलटा

कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर नौवां माइल के पास रविवार सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में प्लाई लदे ट्रक के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक कोयला लदा ट्रक रामगढ़ से बिहार की ओर जा रहा था और उसके पीछे-पीछे प्लाई लदा दूसरा ट्रक भी उसी दिशा में बढ़ रहा था। कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास ढलान वाले हिस्से में प्लाई लदे ट्रक के चालक ने आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान अत्यधिक ढलान के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और चालक ब्रेक पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे हादसा हो गया। टक्कर के बाद एक ट्रक पलटा अनियंत्रित प्लाई लदा ट्रक पीछे से कोयला लदे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया, जबकि प्लाई लदे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में प्लाई ट्रक में सवार बरबीघा (बिहार) निवासी 22 वर्षीय सुधीर कुमार और बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कोयला लदे ट्रक के चालक ने खतरे को भांपते हुए पहले ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जुट गई। नौवां माइल और जमसोती नाला के बीच हादसे घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा घाटी की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि कोडरमा घाटी में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विशेषकर नौवां माइल और जमसोती नाला के बीच का क्षेत्र दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और सख्त यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग (NH-20) पर नौवां माइल के पास रविवार सुबह दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में प्लाई लदे ट्रक के चालक और उपचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, एक कोयला लदा ट्रक रामगढ़ से बिहार की ओर जा रहा था और उसके पीछे-पीछे प्लाई लदा दूसरा ट्रक भी उसी दिशा में बढ़ रहा था। कोडरमा घाटी के नौवां माइल के पास ढलान वाले हिस्से में प्लाई लदे ट्रक के चालक ने आगे चल रहे कोयला लदे ट्रक को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान अत्यधिक ढलान के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और चालक ब्रेक पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे हादसा हो गया। टक्कर के बाद एक ट्रक पलटा अनियंत्रित प्लाई लदा ट्रक पीछे से कोयला लदे ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे पलट गया, जबकि प्लाई लदे ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में प्लाई ट्रक में सवार बरबीघा (बिहार) निवासी 22 वर्षीय सुधीर कुमार और बिट्टू कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, कोयला लदे ट्रक के चालक ने खतरे को भांपते हुए पहले ही छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जुट गई। नौवां माइल और जमसोती नाला के बीच हादसे घटना की सूचना मिलते ही कोडरमा घाटी की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। गौरतलब है कि कोडरमा घाटी में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विशेषकर नौवां माइल और जमसोती नाला के बीच का क्षेत्र दुर्घटनाओं के लिए संवेदनशील माना जाता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इन स्थानों पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और सख्त यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *