शेखपुरा में हाइवा-पिकअप की भीषण टक्कर:चालक गंभीर हालत में रेफर, 1400 लीटर दूध सड़क पर बर्बाद, पिकअप ड्राइवर फरार

शेखपुरा में हाइवा-पिकअप की भीषण टक्कर:चालक गंभीर हालत में रेफर, 1400 लीटर दूध सड़क पर बर्बाद, पिकअप ड्राइवर फरार

शेखपुरा में शनिवार को जिले के बरबीघा-वारिसलीगंज मुख्य सड़क मार्ग पर महेश स्थान के पास एक हाइवा ट्रक और दूध से लदे पिकअप वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप वैन में रखा लगभग 1400 लीटर दूध भी नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शेखोपुर सराय थाना के एएसआई नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल हाइवा चालक को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद की 2 तस्वीरें… ड्राइवर की हालत भी नाजुक
पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि घायल चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के पोकसा डीह गांव निवासी उपेंद्र राय के पुत्र पप्पू कुमार राय के रूप में हुई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया है। चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। 1400 लीटर दूध सड़क पर बहकर बर्बाद
नागेंद्र कुमार ने आगे बताया कि हाइवा बरबीघा से नवादा जिले के शाहपुर की ओर जा रहा था। वहीं, पिकअप वैन नवादा की ओर से दूध लेकर किसी डेयरी में पहुंचाने जा रही थी। टक्कर के कारण वैन में रखे सभी गैलन फट गए, जिससे लगभग 1400 लीटर दूध सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। घटना के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा में शनिवार को जिले के बरबीघा-वारिसलीगंज मुख्य सड़क मार्ग पर महेश स्थान के पास एक हाइवा ट्रक और दूध से लदे पिकअप वैन के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में हाइवा का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पिकअप वैन में रखा लगभग 1400 लीटर दूध भी नष्ट हो गया। घटना की सूचना मिलते ही शेखोपुर सराय थाना के एएसआई नागेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल हाइवा चालक को तुरंत इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को भी जब्त कर लिया गया है। हादसे के बाद की 2 तस्वीरें… ड्राइवर की हालत भी नाजुक
पुलिस पदाधिकारी नागेंद्र कुमार ने बताया कि घायल चालक की पहचान समस्तीपुर जिले के दलसिंह सराय थाना क्षेत्र के पोकसा डीह गांव निवासी उपेंद्र राय के पुत्र पप्पू कुमार राय के रूप में हुई है। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर पावापुरी रेफर कर दिया है। चालक की हालत नाजुक बनी हुई है। 1400 लीटर दूध सड़क पर बहकर बर्बाद
नागेंद्र कुमार ने आगे बताया कि हाइवा बरबीघा से नवादा जिले के शाहपुर की ओर जा रहा था। वहीं, पिकअप वैन नवादा की ओर से दूध लेकर किसी डेयरी में पहुंचाने जा रही थी। टक्कर के कारण वैन में रखे सभी गैलन फट गए, जिससे लगभग 1400 लीटर दूध सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। घटना के बाद पिकअप वैन का चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कहा कि इस संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *