नालंदा में होली पर हुड़दंगियों की खैर नहीं:सख्त कार्रवाई की चेतावनी, पुलिस ने मॉक ड्रिल कर परखी अपनी ताकत

नालंदा में होली पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। सोमवार को पुलिस केंद्र में आयोजित एक सघन दंगारोधी मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में एंटी-रायट स्क्वाड के जवानों ने भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के आधुनिक तरीकों का जीवंत प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों को अलग-अलग टुकड़ियों में विभाजित किया गया था, जिन्होंने सांप्रदायिक तनाव या अचानक उत्पन्न होने वाली हिंसक भीड़ की स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। सुरक्षा घेरा बनाने से लेकर उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों को बारीकी से परखा गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के त्वरित और प्रभावशाली इस्तेमाल का भी प्रदर्शन किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में कम से कम समय में हालात पर काबू पाया जा सके।
सख्त कार्रवाई की चेतावनी एसपी भारत सोनी ने कहा कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। यह ड्रिल न केवल पुलिस की कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए है, बल्कि असामाजिक तत्वों के लिए एक चेतावनी भी है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना है, ताकि हर नागरिक निर्भय होकर रंगों के इस त्योहार को मना सके। कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। नालंदा में होली पर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। हुड़दंगियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी है। सोमवार को पुलिस केंद्र में आयोजित एक सघन दंगारोधी मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल ने अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस अभ्यास में एंटी-रायट स्क्वाड के जवानों ने भीड़ नियंत्रण और आपातकालीन स्थितियों से निपटने के आधुनिक तरीकों का जीवंत प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस कर्मियों को अलग-अलग टुकड़ियों में विभाजित किया गया था, जिन्होंने सांप्रदायिक तनाव या अचानक उत्पन्न होने वाली हिंसक भीड़ की स्थिति को नियंत्रित करने का अभ्यास किया। सुरक्षा घेरा बनाने से लेकर उपद्रवियों को तितर-बितर करने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीतियों को बारीकी से परखा गया। इस दौरान दंगा नियंत्रण उपकरणों के त्वरित और प्रभावशाली इस्तेमाल का भी प्रदर्शन किया गया, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में कम से कम समय में हालात पर काबू पाया जा सके।
सख्त कार्रवाई की चेतावनी एसपी भारत सोनी ने कहा कि त्योहार के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। यह ड्रिल न केवल पुलिस की कार्य कुशलता बढ़ाने के लिए है, बल्कि असामाजिक तत्वों के लिए एक चेतावनी भी है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा का भाव पैदा करना है, ताकि हर नागरिक निर्भय होकर रंगों के इस त्योहार को मना सके। कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ पुलिस सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *