होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ में हैं। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है। स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि अगर किसी ने भी होली की आड़ में हुड़दंग करने या किसी को जबरन रंग लगाने की कोशिश की, तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। जिले के 400 से अधिक संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य नियंत्रण कक्ष के अलावा लहेरी थाना और नगर निगम के आईसीसीसी (ICCC) भवन में सीसीटीवी मॉनिटरिंग कक्ष सक्रिय रहेंगे। इसके माध्यम से शहर की हर गतिविधि पर डिजिटल नजर रखी जाएगी। आपात स्थिति के लिए हिलसा अनुमंडल कार्यालय (06111-252230) और राजगीर अनुमंडल कार्यालय (06112-255052) के दूरभाष नंबर भी जारी किए गए हैं। सभी प्रखंड कार्यालयों और सीडीपीओ कार्यालयों में भी अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी एसपी भारत सोनी ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी और पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखेगी। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के तहत शहर में 19 स्थानों पर प्रशासनिक सह नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं, जहां मेडिकल टीमों के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। गश्ती दल को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें पैदल गश्ती के लिए 22, वाहनों द्वारा गश्ती के लिए 11 और संकरी गलियों में बाइक से गश्ती के लिए 8 विशेष स्थान चिह्नित किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने का आदेश दिया गया है। जिले के उन इलाकों पर विशेष नजर रहेगी जहां मटका फोड़ने की पुरानी परंपरा है। चांदनी कलाली, मथुरिया मोहल्ला, भराव मोड़, आलमगंज, रामचंद्रपुर, सोहसराय और बड़ी पहाड़ी जैसे स्थानों पर विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही बिहारशरीफ के कटरापर, पुलपर, गगनदीवान, बड़ी दरगाह, मणिराम अखाड़ा और सोहसराय के खासगंज जैसे इलाकों को विशेष निगरानी की श्रेणी में रखा गया है। होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के लिए नालंदा जिला प्रशासन पूरी तरह ‘अलर्ट मोड’ में हैं। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है। स्पष्ट निर्देश जारी किया गया है कि अगर किसी ने भी होली की आड़ में हुड़दंग करने या किसी को जबरन रंग लगाने की कोशिश की, तो उसे सीधे जेल भेजा जाएगा। जिले के 400 से अधिक संवेदनशील स्थलों को चिह्नित कर वहां मजिस्ट्रेट के साथ भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इसके साथ ही ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रखंड स्तर से लेकर जिला मुख्यालय तक नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट स्थित मुख्य नियंत्रण कक्ष के अलावा लहेरी थाना और नगर निगम के आईसीसीसी (ICCC) भवन में सीसीटीवी मॉनिटरिंग कक्ष सक्रिय रहेंगे। इसके माध्यम से शहर की हर गतिविधि पर डिजिटल नजर रखी जाएगी। आपात स्थिति के लिए हिलसा अनुमंडल कार्यालय (06111-252230) और राजगीर अनुमंडल कार्यालय (06112-255052) के दूरभाष नंबर भी जारी किए गए हैं। सभी प्रखंड कार्यालयों और सीडीपीओ कार्यालयों में भी अधिकारी मुस्तैद रहेंगे। मेडिकल टीम भी मौजूद रहेगी एसपी भारत सोनी ने असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई होगी और पुलिस सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर रखेगी। सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजामों के तहत शहर में 19 स्थानों पर प्रशासनिक सह नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं, जहां मेडिकल टीमों के साथ अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। गश्ती दल को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें पैदल गश्ती के लिए 22, वाहनों द्वारा गश्ती के लिए 11 और संकरी गलियों में बाइक से गश्ती के लिए 8 विशेष स्थान चिह्नित किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने का आदेश दिया गया है। जिले के उन इलाकों पर विशेष नजर रहेगी जहां मटका फोड़ने की पुरानी परंपरा है। चांदनी कलाली, मथुरिया मोहल्ला, भराव मोड़, आलमगंज, रामचंद्रपुर, सोहसराय और बड़ी पहाड़ी जैसे स्थानों पर विशेष पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही बिहारशरीफ के कटरापर, पुलपर, गगनदीवान, बड़ी दरगाह, मणिराम अखाड़ा और सोहसराय के खासगंज जैसे इलाकों को विशेष निगरानी की श्रेणी में रखा गया है।


