कांग्रेस में हुड्डा की अहमियत, अविश्वास प्रस्ताव से पता चली:रोहतक में बोले मोहनलाल बड़ौली: राम के नाम से कांग्रेस को क्यों हो रही दिक्कत

रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा में भाजपा के 48 विधायक और 3 निर्दलीय है। कांग्रेस को सब पता है। लेकिन उनकी मंशा थी कि अविश्वास प्रस्ताव से सरकार की बुराइयां रख पाए, लेकिन कांग्रेस की मानसिकता उस प्रकार की भी नहीं रही कि वह बहस में भाग ले सके। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस की आदत बन गई हे कि शोर शराबा करना, झूठ बोलना व सदन छोड़कर भाग जाना। अविश्वास प्रस्ताव पर नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा के साइन तक नहीं थे। इससे साफ है कि कांग्रेस के नेता उन्हें कितनी अहमियत देते है। उनके साइन करवाना भी जरूरी नहीं समझा। राम के नाम से कांग्रेस को क्यों हो रही दिक्कत मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि मनरेगा पुरानी स्कीम है, जिसमें कांग्रेस ने 2009 में महात्मा गांधी का नाम जोड़ा था। अब इसमें राम का नाम जोड़ देने से कांग्रेस को क्यों दिक्कत हो रही है। भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन कांग्रेस को दर्द क्यों हो रहा है, यह तो वही बता सकते है। हरियाणा में कानून व्यवस्था मजबूत मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था मजबूत है। आज अपराध के तुरंत बाद अपराधियों को पकड़कर सजा दी जा रही है। रोहित धनखड़ हत्या मामले में भी सब आरोपियों को पकड़ा जाएगा, पुलिस अच्छे से कार्रवाई कर रही है। कई बार अपराध करने के बाद अपराधी छुप जाता है, लेकिन वह बच नहीं सकता। सांसद निधि के लिए पैरवी करने की सांसद की जिम्मेदारी मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि सांसद निधि का पैसा लगाने को लेकर सरकार की कोई कमी नहीं रही। सांसद की जिम्मेदारी बनती थी कि उसकी पैरवी करे। जब भी कोई पैसा लगता है तो उसकी निगरानी होती है। दीपेंद्र हुड्डा देश में अकेला सांसद नहीं है। सभी सांसदों के पैसे लगते है और सही तरीके से लगते है। मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कुछ लोगों की आदत है झूठा मुद्दा बनाना। खेल स्टेडियम का कोई वास्तविकता का मुद्दा नहीं है। कोई भी सांसद निधि के काम को कैसे रोक सकता है। जो पैसा नहीं लगा, उसकी जांच चल रही है। राजीव गांधी स्टेडियम के लिए बजट पास होना, उस पर योजना बनना, फिर प्रोसेस होना, इसमें समय लगता है। जो घोषणा की है, उसे पूरा किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *