नेपाल से आए 2 साइकिल यात्रियों का सम्मान:राज्य महिला आयोग कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण संदेश दिया

नेपाल से आए 2 साइकिल यात्रियों का सम्मान:राज्य महिला आयोग कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण संदेश दिया

राज्य महिला आयोग कार्यालय, विभूतिखण्ड गोमतीनगर में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण का संदेश लेकर नेपाल से आए दो साइकिल यात्रियों का सम्मान किया गया। नेपाल के काठमांडू निवासी शुभ प्रसाद शर्मा और यमुना ढकाल पर्यावरण जागरूकता के लिए साइकिल यात्रा करते हुए गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या होते हुए लखनऊ पहुंचे। इस मौके पर अपर्णा यादव ने दोनों यात्रियों को अंगवस्त्र पहनाकर और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने साइकिल यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए इस तरह के प्रयास समाज को नई प्रेरणा देते हैं। साथ ही दोनों यात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी। कार्यक्रम में सनातन गोरखा कल्याण समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह, महामंत्री शानूमल्ल कौशल, प्रदेश उपाध्यक्ष ओमकार नाथ चौरसिया, जिला अध्यक्ष राजेश कुमार के साथ मोनिका मिश्रा, हिमांशु जैसवाल, चांदनी और अंजू चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *