दरभंगा | दरभंगा परिसदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के मंत्री लखींद्र कुमार रौशन का भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता अशोक नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। विजय पासवान, कन्हैया पासवान, विनय पासवान, मिथिलेश सुमन सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री को मिथिला पेंटिंग, पाग, चादर एवं भगवान बुद्ध की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े कई गंभीर मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। आवेदन में कहा कि अनुसूचित वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि न तो पूरी मिल रही है और न ही समय पर भुगतान हो पा रहा है। जब से छात्रवृत्ति वितरण की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को सौंपी गई है, तब से स्थिति और भी खराब हो गई है। अनुसूचित जाति थाना में पीड़ित लोगों की प्राथमिकी दर्ज कराने में थाना प्रभारी द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है। दरभंगा | दरभंगा परिसदन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के मंत्री लखींद्र कुमार रौशन का भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता अशोक नायक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान किया गया। विजय पासवान, कन्हैया पासवान, विनय पासवान, मिथिलेश सुमन सहित अन्य उपस्थित रहे। सभी ने मंत्री को मिथिला पेंटिंग, पाग, चादर एवं भगवान बुद्ध की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री को एक लिखित आवेदन सौंपते हुए अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग से जुड़े कई गंभीर मुद्दों की ओर ध्यान आकृष्ट कराया गया। आवेदन में कहा कि अनुसूचित वर्ग के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति की राशि न तो पूरी मिल रही है और न ही समय पर भुगतान हो पा रहा है। जब से छात्रवृत्ति वितरण की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग को सौंपी गई है, तब से स्थिति और भी खराब हो गई है। अनुसूचित जाति थाना में पीड़ित लोगों की प्राथमिकी दर्ज कराने में थाना प्रभारी द्वारा अनावश्यक रूप से परेशान किया जाता है।


