गुरुग्राम में लग्जरी लाइफ-स्टाइल के लिए रची हनीट्रैप की साजिश:रिलेशन के बहाने लैब टेक्नीशियन का न्यूड VIDEO बनाया; पति से डिवोर्स, 4 साल की बेटी

गुरुग्राम में लग्जरी लाइफ-स्टाइल के लिए रची हनीट्रैप की साजिश:रिलेशन के बहाने लैब टेक्नीशियन का न्यूड VIDEO बनाया; पति से डिवोर्स, 4 साल की बेटी

गुरुग्राम में लैबकर्मी की न्यूड वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। मुख्य आरोपी ज्योति का पति से डिवोर्स केस चल रहा है। इनकम सोर्स न होने की वजह से ज्योति काफी समय से आर्थिक तंगी झेल रही थी। फ्लैट का किराया, जिम की फीस और लग्जरी लाइफ स्टाइल जीने के लिए ही ज्योति ने गैंग बनाया। इंस्टाग्राम पर युवकों से मुकालात हुई, इसके बाद उनके साथ मिलकर ही हनीट्रैप का पूरा प्लान बनाया। अपनी चार साल की बेटी को भी खुद से दूर रखा। ब्लड सैंपल देते समय उसने लैब टेक्नीशियन को सॉफ्ट टारगेट समझा। साजिश के तहत 2 मार्च को दोबारा सैंपल लेने के बहाने फ्लैट पर बुलाकर रिलेशन बनाने की पेशकश की। जब लैब टेक्नीशियन न्यूड हो गया तो ज्योति ने अपने साथियों को सिग्नल देकर उसकी वीडियो बनवा ली। इसके बाद से ही पीड़ित से 5 लाख रुपए की डिमांड की गई, जिसमें से 1.63 लाख रुपए वसूल भी लिए थे। उधर, एक अन्य आरोपी श्याम सुंदर का नाम गैंगस्टर पपला गुर्जर को जेल से छुड़ाने भी आ चुका है। इन चार पॉइंट में जानिए ज्योति की कहानी… ज्योति के हिस्से में 80 हजार रुपए आए जांच अधिकारी विनीत ने बताया कि लैब तकनीशियन से ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूले गए 1.63 लाख रुपये में से ज्योति के हिस्से में 80 हजार रुपए आए थे। जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह ने पीड़ित से शुरुआत में 5 लाख रुपये मांगे थे, लेकिन वसूली के दौरान कुल 1.63 लाख रुपए मिले। पीड़ित पर वे 5 लाख रुपए और देने का दबाव बना रहे थे। जिसके बाद उसने पुलिस कम्प्लेन कर दी। जानिए, कौन हैं ज्योति के साथी… गैंगस्टर पपला गुर्जर से नाम जुड़ा पुलिस जांच में पता चला कि महेंद्रगढ़ के खैरोली गांव निवासी श्याम सुंदर उर्फ अशोक पर पहले भी केस दर्ज हैं। राजस्थान के अलवर जिले के बहरोड़ थाने पर सितंबर 2019 को हुए हमले में भी श्याम सुंदर का नाम आया था। इस घटना में बदमाशों ने फायरिंग कर कुख्यात गैंगस्टर विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को लॉकअप से छुड़ाया था। केस में श्याम सुंदर की गिरफ्तारी भी हुई थी। बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर है हरीश यादव अलवर के राजस्थान का रहने वाला हरीश यादव उर्फ मोनू बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर का काम करता है। वह महेंद्रगढ़ में श्यामसुंदर के गांव में ही रहता था, जिसके बाद दोनों की जान पहचान हुई। जांच में खुलासा हुआ कि ब्लैकमेलिंग से वसूले गए कुल 1.63 लाख रुपये में से हरीश ने 83 हजार रुपये अपने रिश्तेदारों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करवा दिए थे। बाद में इन पैसों को वापस मंगवा लिया। —————- यह खबर भी पढें… गुरुग्राम में लैबकर्मी की न्यूड VIDEO बनाई: युवती ने ब्लड सैंपल के बहाने बुलाया, 2 युवकों ने कपड़े उतरवाए; ₹5 लाख मांगे गुरुग्राम में लैबकर्मी हनीट्रैप का शिकार हो गया। युवती ने ब्लड सैंपल के बहाने फ्लैट पर बुलाया। फिर उसके साथियों ने न्यूड वीडियो बनाकर पिटाई की। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए मांगे। जिसमें से 1.63 लाख रुपए वसूल भी लिए। (पूरी खबर पढ़ें)

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *