जींद में हनी ट्रैप का खुलासा:27 लाख रुपए लेता आरोपी गिरफ्तार, मां ने बेटी के रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी

जींद में हनी ट्रैप का खुलासा:27 लाख रुपए लेता आरोपी गिरफ्तार, मां ने बेटी के रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी

जींद जिले के नरवाना में हनी ट्रैप के एक बड़े मामले का पर्दाफाश हुआ है। सीआईए स्टाफ नरवाना की टीम ने 27 लाख रुपए लेते हुए एक आरोपी विकास को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विकास दालमवाला का रहने वाला है। नरवाना डीएसपी कमलदीप राणा ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह मामला 7 मार्च 2026 को शुरू हुआ था। उस दिन एक महिला ने नरवाना शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी के साथ सुमित और अंकित ने पिज्जा हट में रेप किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। समझौते के नाम पर मांगे 30 लाख रुपए जांच के दौरान, पुलिस ने पीड़ित लड़की को मेडिकल परीक्षण और अदालत में बयान के लिए बुलाया। हालांकि, लड़की ने मेडिकल करवाने से इनकार कर दिया। जब पुलिस उसे बयान के लिए अदालत ले गई, तो महिला अपनी बेटी के साथ वहां से फरार हो गई। बाद में, महिला ने आरोपियों के परिवार से समझौते के नाम पर 30 लाख रुपए की मांग की, जो अंततः 27 लाख रुपए में तय हुई। कोर्ट में लड़की ने दिए बयान इस बीच, लड़के के चाचा ने पुलिस को शिकायत दी कि मामला झूठा है और महिला उनसे पैसे ऐंठना चाहती है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पीड़िता के बयान दर्ज करवाए। लड़की ने कोर्ट में साफ कहा कि उसके साथ कोई गलत काम नहीं हुआ है। 27 लाख रुपए लेते आरोपी गिरफ्तार इसके बाद, सीआईए स्टाफ नरवाना के प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह की टीम ने एक जाल बिछाया। टीम ने 27 लाख रुपए लेते हुए विकास को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। विकास महिला का रिश्ते में मामा का लड़का बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। इस संबंध में, जींद एसपी कुलदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे हनी ट्रैप, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली जैसे मामलों से सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति झूठे आरोप लगाकर पैसे मांगता है, तो इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *