मैक्सिको हिंसा में फंसे थे हनी सिंह, दी हेल्थ अपडेट, मोस्ट वांटेड डॉन की मौत के बाद मचा हंगामा

मैक्सिको हिंसा में फंसे थे हनी सिंह, दी हेल्थ अपडेट, मोस्ट वांटेड डॉन की मौत के बाद मचा हंगामा

Mexico Violence: मेक्सिको में हालात इस समय ठीक नहीं है और हिंसा की खबरें लगातार आ रही हैं। जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के बदनाम लीडर को पकड़ने के लिए मेक्सिकन सेना के ऑपरेशन में लीडर तो मारा गया था। जिसके बाद उस ऑपरेशन के बाद  हिंसा भड़क गई और कम से कम 73 लोग मारे गए। ऐसे में जहां खून-खराबा मचा हुआ है। वहीं से जब खबर आई कि फेमस सिंगर यो यो हनी सिंह भी मैक्सिको में फंसे हुए हैं तो उनके फैंस चिंतित हो उठे और उनकी  सुरक्षा के लिए प्रार्थना करने लगे। अब ऐसे में खुद हनी सिंह ने अपनी हेल्थ अपडेट दी है। साथ ही फोटो भी शेयर की है।

हनी सिंह ने मैक्सिको से दी हेल्थ अपडेट (Honey Singh On Mexico cartel violence)

‘अंग्रेजी बीट’ और ‘ब्राउन रंग’ जैसे सुपरहिट गाने देने वाले हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एक चार्टर्ड प्लेन के पास खड़े नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “आप सभी की चिंता के लिए धन्यवाद दोस्तों! मैं मैक्सिको में सुरक्षित हूं और अब घर वापस जा रहा हूं। #harharmahadev”। इस पोस्ट के बाद उनके करोड़ों फैंस ने राहत की सांस ली है।

क्यों जल उठा मैक्सिको? (why violence in Mexico cartel)

मैक्सिको में हिंसा की शुरुआत तब हुई जब वहां के मोस्ट वांटेड कार्टेल लीडर और ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के मुखिया नेमेसियो “एल मेंचो” ओसेगुएरा सर्वेंटेस को एक मिलिट्री ऑपरेशन में मार गिराया। बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में अमेरिकी इंटेलिजेंस एजेंसी CIA ने मैक्सिकन सेना की मदद की थी।

अपने आका की मौत की खबर मिलते ही कार्टेल के गुंडे सड़कों पर उतर आए और पूरे देश में तबाही मचा दी। प्यूर्टो वालार्टा जैसे खूबसूरत टूरिस्ट शहरों में सड़कों पर गाड़ियां जला दी गईं और आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। इस हिंसा में अब तक 25 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी और दर्जनों संदिग्ध अपराधी मारे जा चुके हैं।

Honey Singh On Mexico cartel violence

टूरिस्ट और आम लोग फंसे (Mexico cartel violence News)

हिंसा इतनी भीषण है कि एयरलाइंस ने अपनी उड़ानें रोक दी हैं और हाईवे पूरी तरह ब्लॉक हैं। अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के पास मदद के लिए अब तक सैकड़ों कॉल आ चुके हैं। मैक्सिकन अधिकारियों ने करीब 85 रोडब्लॉक और सुरक्षा बलों पर दर्जनों हमलों की पुष्टि की है। स्थिति को देखते हुए एक 24/7 क्राइसिस हॉटलाइन भी शुरू की गई है।

वर्ल्ड कप से पहले बढ़ा तनाव

मैक्सिको के जलिस्को राज्य में हालात बेहद गंभीर है। चिंता की बात यह है कि यह वही राज्य है जो 2026 FIFA वर्ल्ड कप के दौरान मैचों की मेजबानी करने वाला है। जानकारों का मानना है कि ‘एल मेंचो’ की मौत के बाद अब कार्टेल के अंदर वर्चस्व की जंग और तेज हो सकती है, जिससे आने वाले समय में अशांति और बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *