Homemade Mouthwash : मजबूत दांत-मसूड़ों के लिए डॉक्टर करते हैं ये काम, डेटिंस्ट ने बताया, आप भी करें ट्राय

Homemade Mouthwash : मजबूत दांत-मसूड़ों के लिए डॉक्टर करते हैं ये काम, डेटिंस्ट ने बताया, आप भी करें ट्राय

Homemade Mouthwash : दांत और मसूड़ों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ ब्रश करना काफी नहीं है। आपको इसके लिए माउथवॉश भी करना होगा तब जाकर मुंह की गंदगी जो दांतों के बीच में छिपी रह जाती है वो दूर होगी। इसके लिए आपको कुछ खरीदने की आवश्यकता नहीं है। दांतों के डॉक्टर राहुल भडागे (Dr. Rahul Bhadage, Dentist) ने अपना अनुभव शेयर किया है। उन्होंने बताया कि आप घर पर कैसे अच्छा और असरदार माउथवॉश बना सकते हैं। इससे अपने दांत, मसूड़े और मुंह की अंदरूनी साफ-सफाई कर सकते हैं।

दुनिया का सबसे सस्ता और अच्छा माउथवॉश

डॉ. भडागे कहते हैं, मैं आपको बता रहा हूं दुनिया का सबसे सस्ता और अच्छा माउथवॉश, जिसे हम डेंटिस्ट खुद इस्तेमाल करते हैं! ये आपके मुंह को फ्रेश रखेगा। ये काम अगर आप दिन में एक बार भी करते हैं तो आपको काफी हद तक फायदा मिलेगा। ये ना केवल मैं बल्कि हमारे कई जानने वाले डॉक्टर मित्र भी करते हैं। साथ ही हम अपने मरीजों को भी ऐसा करने का सलाह देते हैं। ये वाकई हमारे डेंटल हेल्थ के लिए लाभकारी है।

Video : घर पर ऐसे बनाएं माउथवॉश

Namak Pani se Kulla | घर पर माउथवॉश बनाने के लिए सामग्री

  • आधा गिलास हल्का गर्म पानी
  • दो चुटकी नमक

इन दो चीजों को मिलाकर दुनिया का सबसे सस्ता और असरदार माउथवॉश आप घर पर तैयार कर सकते हैं। इससे आपको कई तरह के फायदे मिलेंगे।

किन बातों का रखें ध्यान

घर पर माउथवॉश बनाते वक्त आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। कुल्ला करने के लिए पानी अधिक गर्म ना करें जिससे कि मुंह जल जाए। साथ ही नमक की मात्रा भी कम ही रखें। बहुत अधिक नमक आपको नुकसान पहुंचा सकता है। साथ ही मुंह का स्वाद भी बिगाड़ सकता है।

Salt Water Rinse | नमक-पानी से माउथवॉश करने के फायदे

नेचुरल कीटाणुनाशक (Natural Disinfectant)

नमक का पानी मुंह के पीएच (pH) स्तर को अस्थायी रूप से बढ़ा देता है, जिससे एक ‘क्षारीय वातावरण’ (Alkaline environment) बनता है। अधिकांश हानिकारक बैक्टीरिया अम्लीय (Acidic) वातावरण में पनपते हैं, जो नमक के पानी में जीवित नहीं रह पाते।

मसूड़ों की सूजन, छाले और दर्द में राहत

नमक में ऑस्मोसिस (Osmosis) की प्रक्रिया होती है, जिससे यह ऊतकों (Tissues) से अतिरिक्त तरल पदार्थ खींच लेता है। इससे मसूड़ों की सूजन कम होती है और दर्द में तुरंत आराम मिलता है।

सांसों की दुर्गंध (Bad Breath) को भगाना

मुंह में बदबू अक्सर बैक्टीरिया के कारण होती है। नमक का पानी इन बैक्टीरिया को मारकर सांसों को ताजा रखने में मदद करता है। अगर आपको मुंह की बदबू की परेशानी है तो इसे आजमा सकते हैं।

Namak ke pani se kulla karne ka tarika | नमक-पानी का कुल्ला करने का सही तरीका

मुंह में पानी लेकर 30 सेकंड तक चारों तरफ घुमाएं और फिर थूक दें। विशेष ध्यान रहे कि इसे निगलें नहीं। इसे दिन में 2-3 बार से ज्यादा न करें। नमक का अत्यधिक उपयोग लंबे समय में दांतों के इनेमल (Enamel) को नुकसान पहुंचा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *