फिरोजाबाद में होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी:ड्यूटी से लौटते समय गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद में होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी:ड्यूटी से लौटते समय गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती

फिरोजाबाद में ड्यूटी से लौट रहे एक होमगार्ड जवान को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। थाना लाइनपार क्षेत्र में तैनात होमगार्ड जवान शिवजीत सिंह (57) पुत्र लाइक सिंह, निवासी नगला छबरईया, थाना नसीरपुर, अपनी बाइक से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। यह घटना थाना नसीरपुर क्षेत्र के नगला जवाहर की पुलिया के पास हुई। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवजीत सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायल जवान को सरकारी ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका उपचार जारी है। पुलिस ने अज्ञात वाहन की पहचान और उसकी तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर थाना नसीरपुर का कहना है की एक्सीडेंट होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। जहां पर होमगार्ड घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा हुआ था। जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *