होलिका दहन का चबूतरा तोड़ा, पार्षद से हाथापाई:आगरा के वार्ड 77 में नगर निगम टीम ने की दबंगई, काफी देर तक हुआ हंगामा

होलिका दहन का चबूतरा तोड़ा, पार्षद से हाथापाई:आगरा के वार्ड 77 में नगर निगम टीम ने की दबंगई, काफी देर तक हुआ हंगामा

सार्वजनिक जगह पर ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित करके बनाया होलिका दहन का चबूतरा नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इसको लेकर लोगों का आक्रोश भड़क गया। नगर निगम की टीम ने क्षेत्रीय पार्षद दीपक वर्मा से हाथापाई के साथ ही गाली-गलौज भी की। इससे क्षेत्र में आक्रोश भड़क गया है। वार्ड 77 शहीद नगर के पार्षद दीपक वर्मा का कहना है-बुधवार को नगर निगम की टीम ने चमरौली में खेलकूद के मैदान पर बने अस्थायी होलिका दहन के स्थल को तोड़ दिया। इस चबूतरे को ग्रामीणों ने चंदा एकत्रित करके बनवाया था। यह सार्वजनिक जमीन खेलकूद मैदान के नाम दर्ज है। पार्षद का कहना है-मोहल्ला चमरौली में होलिका दहन खेलकूद के नाम से जमीन पर 50-60 साल से होलिका दहन हो रहा है। 5-6 दिन पहले गांव के लोगों के लोगों ने मीटिंग हुई थी। जिसमें तय किया गया था कि होलिका दहन के लिए यहां पर अस्थायी चबूतरा बनवाया जाएगा। इस पर पार्षद ने भी अपनी मोहर लगा दी थी। तय हुआ था कि जब खेलकूद के मैदान पर पार्क विकसित होगा, तब चबूतरे को हटवा देंगे। इसके बाद चंदा एकत्रित करके होलिका दहन के लिए एक कच्चा चबूतरा बनवाया। उसको बुधवार को नगर निगम की टीम ने तोड़ दिया। पार्षद का आरोप है कि नगर निगम ने हमारा पूजा स्थल को तोड़ दिया। उनका कहना है कि सूचना के बाद जब वे मौके पर पहुंचे तो नगर निगम के आरआई ने उनके साथ हाथापाई और गाली गलौज की। सूचना के बाद के लोगों ने मुझे बचाया। हमने हमने ये मामला नगर आयुक्त को बता दिया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *