पारंपरिक रीति-रिवाज से किया होलिका दहन, आज धुलेंडी

पारंपरिक रीति-रिवाज से किया होलिका दहन, आज धुलेंडी

करताना | क्षेत्र के गांवों में मंगलवार को पारंपरिक रीति-रिवाज से होलिका दहन किया गया। ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना की। कपड़ा, नारियल व अन्य पूजन सामग्री अर्पित की। परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। देर शाम तक होलिका के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। चंद्र ग्रहण के कारण इस बार रंगों की होली नहीं खेली गई। धार्मिक मान्यताओं के चलते ग्रामीणों ने एहतियात बरती। रंगोत्सव टाल दिया। अब बुधवार को पूरे क्षेत्र में धूमधाम से रंग-गुलाल के साथ होली खेली जाएगी। बाजारों में भी रंगों की खरीदारी बढ़ गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *