शेखपुरा में 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ी:छठी से ऊपर की कक्षाएं दोपहर 3 बजे तक चलेंगी

शेखपुरा में 5वीं तक के स्कूलों की छुट्टी बढ़ी:छठी से ऊपर की कक्षाएं दोपहर 3 बजे तक चलेंगी

शेखपुरा जिले में कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने स्कूलों की छुट्टी एक बार फिर बढ़ा दी है। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। रविवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा सकेंगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप समय-सारिणी में आवश्यक बदलाव करें। प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। इसके अतिरिक्त, सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को गृह भ्रमण के माध्यम से नामांकित बच्चों के आवास पर जाकर पूरक पोषाहार (सुबह का नाश्ता और गर्म पका भोजन) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश शेखपुरा में 12 जनवरी 2026 से लागू होकर 14 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले, डीएम ने 11 जनवरी तक कक्षा 8 तक के पठन-पाठन पर रोक लगाई थी। शेखपुरा जिले में कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिलाधिकारी (डीएम) शेखर आनंद ने स्कूलों की छुट्टी एक बार फिर बढ़ा दी है। बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। रविवार देर शाम जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 5 तक की शैक्षणिक गतिविधियां 14 जनवरी तक स्थगित रहेंगी। कक्षा 6 से ऊपर की कक्षाएं सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक संचालित की जा सकेंगी। विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे आदेश के अनुरूप समय-सारिणी में आवश्यक बदलाव करें। प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रहेंगी। इसके अतिरिक्त, सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को गृह भ्रमण के माध्यम से नामांकित बच्चों के आवास पर जाकर पूरक पोषाहार (सुबह का नाश्ता और गर्म पका भोजन) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश शेखपुरा में 12 जनवरी 2026 से लागू होकर 14 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। इससे पहले, डीएम ने 11 जनवरी तक कक्षा 8 तक के पठन-पाठन पर रोक लगाई थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *