फाग के रंग और फूलों की होली: त्रिशला महिला मंडल ने किया वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान

फाग के रंग और फूलों की होली: त्रिशला महिला मंडल ने किया वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान

शहर में इन दिनों फाल्गुन मास का उल्लास परवान पर है। इसी कड़ी में हाउसिंग बोर्ड शास्त्री नगर स्थित त्रिशला महिला मंडल की ओर से रंगारंग फागोत्सव और वरिष्ठ नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने जहां एक ओर पारंपरिक रूप से फूलों की होली खेलकर फाल्गुन के रंग बिखेरे, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ मातृशक्ति का सम्मान कर सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल पेश की।

फूलों की पंखुड़ियों से खेली होली

फागोत्सव कार्यक्रम में महिला मंडल की करीब 50 सदस्याओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस दौरान रासायनिक रंगों और गुलाल की जगह रंग-बिरंगे फूलों की पंखुड़ियों से होली खेली गई। महिलाओं ने फाग के पारंपरिक भजनों और गीतों पर एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा कर माहौल को भक्तिमय और संगीतमय बना दिया। त्योहारी जश्न के साथ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण वरिष्ठ नारी सम्मान रहा। समाज और परिवार को दिशा देने वाली मंडल की वरिष्ठ महिलाओं का मंच पर विशेष रूप से सम्मान किया। इस दौरान उनके अनुभवों और मार्गदर्शन के लिए युवा सदस्याओं ने उनका आशीर्वाद लिया। संचालन सरला चूड़ीवाल ने किया। समारोह के समापन पर त्रिशला महिला मंडल की अध्यक्ष सुशीला छाबड़ा ने सभी सदस्याओं का आभार जताया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *