वीरपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई होली:बच्चों-युवाओं ने रंग लगाकर एक दूसरे को बधाई दी, प्रशासन सतर्क रहा

वीरपुर में हर्षोल्लास से मनाई गई होली:बच्चों-युवाओं ने रंग लगाकर एक दूसरे को बधाई दी, प्रशासन सतर्क रहा

बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड और थाना क्षेत्र के कई गांवों में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नौला, डीहपर, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिमी, जगदर, गेनहरपुर, पर्रा, सहुरी और मैदा बभनगामा पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से देर शाम तक उत्साह का माहौल रहा। बच्चों की टोलियां गांव-गांव घूमकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाती दिखीं। युवाओं ने भी जमकर रंग खेला। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने बड़ों और बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जिससे परंपरा और संस्कार की झलक मिली। होली के अवसर पर लोगों ने पुआ, पूरी, खीर सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। घरों में पकवानों की खुशबू और रंगों की फुहार से पूरा क्षेत्र सराबोर रहा। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। वीरपुर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र, वीरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार और नौला पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह ने दल-बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया। बेगूसराय के वीरपुर प्रखंड और थाना क्षेत्र के कई गांवों में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नौला, डीहपर, भवानंदपुर, वीरपुर पूर्वी, वीरपुर पश्चिमी, जगदर, गेनहरपुर, पर्रा, सहुरी और मैदा बभनगामा पंचायत सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह से देर शाम तक उत्साह का माहौल रहा। बच्चों की टोलियां गांव-गांव घूमकर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाती दिखीं। युवाओं ने भी जमकर रंग खेला। महिलाओं ने पारंपरिक गीतों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। बच्चों ने बड़ों और बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया, जिससे परंपरा और संस्कार की झलक मिली। होली के अवसर पर लोगों ने पुआ, पूरी, खीर सहित विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। घरों में पकवानों की खुशबू और रंगों की फुहार से पूरा क्षेत्र सराबोर रहा। पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। वीरपुर बीडीओ पंकज कुमार शक्तिधर, सीओ भाई वीरेंद्र, वीरपुर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार और नौला पिकेट प्रभारी संजय कुमार सिंह ने दल-बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर विधि-व्यवस्था का जायजा लिया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *