Holi Skin Care Tips: होली के रंगों से स्किन को कैसे बचाएं? एक्सपर्ट ने बताए आसान और असरदार टिप्स

Holi Skin Care Tips: होली के रंगों से स्किन को कैसे बचाएं? एक्सपर्ट ने बताए आसान और असरदार टिप्स

Holi Skin Care Tips: होली भारत का सबसे खुशियों भरा त्योहार माना जाता है। रंग, मिठाइयां, मस्ती और दोस्तों-परिवार के साथ जश्न सब कुछ इस दिन खास होता है। लेकिन जहां एक तरफ होली खुशियां लाती है, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के लिए स्किन की परेशानी भी लेकर आती है।

हर साल होली के बाद स्किन डॉक्टरों के पास ऐसे लोगों की संख्या बढ़ जाती है, जिन्हें खुजली, लालपन, रैशेज, जलन या स्किन ड्रायनेस की शिकायत होती है। कई बार एलर्जी भी हो जाती है, जिससे स्किन और ज्यादा संवेदनशील हो जाती है। स्किन एक्सपर्ट Dr. Dhanraj Chavan के मुताबिक, होली के बाद होने वाली ज्यादातर स्किन प्रॉब्लम्स को आसानी से रोका जा सकता है। बस कुछ छोटी-छोटी सावधानियां जरूरी होती हैं।

होली के रंग स्किन को क्यों नुकसान पहुंचाते हैं

आजकल बाजार में मिलने वाले कई रंग स्किन-फ्रेंडली नहीं होते। इनमें तेज केमिकल, सिंथेटिक डाई या भारी धातुएं तक हो सकती हैं। ये चीजें स्किन की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचाती हैं और जलन या एलर्जी का कारण बनती हैं। अगर आपकी स्किन पहले से सेंसिटिव है या आपको एक्जिमा या रोजेसिया जैसी समस्या है, तो केमिकल रंग आपकी परेशानी और बढ़ा सकते हैं।

होली खेलने से पहले क्या करें

होली खेलने से पहले स्किन को तैयार करना सबसे जरूरी है। सबसे पहले अच्छी मात्रा में सनस्क्रीन लगाएं, खासकर ऐसी जिसमें जिंक ऑक्साइड हो। यह स्किन पर एक सुरक्षा परत बना देता है, जिससे धूप और रंग दोनों से बचाव होता है। इसके बाद चेहरे, गर्दन, हाथ-पैर जैसे खुले हिस्सों पर नारियल या बादाम का तेल लगाएँ। तेल एक ढाल की तरह काम करता है और रंगों को स्किन में गहराई तक जाने से रोकता है। इससे बाद में रंग हटाना भी आसान हो जाता है।

होली के बाद ये गलती बिल्कुल न करें

कई लोग रंग छुड़ाने के लिए स्किन को जोर-जोर से रगड़ते हैं। यही सबसे बड़ी गलती होती है। ज्यादा रगड़ने से स्किन की प्राकृतिक सुरक्षा परत खराब हो जाती है और जलन बढ़ जाती है।

रंग सुरक्षित तरीके से कैसे हटाएं

  • रंग हटाने के लिए स्किन को धीरे-धीरे साफ करें।
  • मिसेलर वॉटर से हल्के हाथों से रंग पोंछें।
  • नारियल या बादाम तेल लगाकर मुलायम कपड़े से साफ करें।
  • तेज साबुन की जगह हल्का क्लेंजर इस्तेमाल करें।
  • इसके बाद अच्छा मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

सेंसिटिव स्किन वालों के लिए खास सलाह

अगर आपकी स्किन बहुत संवेदनशील है, तो हर्बल या ऑर्गेनिक रंग ही चुनें। अगर होली के बाद ज्यादा जलन, सूजन या खुजली हो, तो घरेलू उपाय करने के बजाय डॉक्टर से मिलें। होली का असली मजा तभी है जब स्किन सुरक्षित रहे। थोड़ी तैयारी और हल्की देखभाल से आप रंगों का त्योहार बिना किसी परेशानी के एन्जॉय कर सकते हैं। छोटी-छोटी सावधानियाँ आपकी स्किन को हेल्दी और खुश रखती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *