Holi Outfit Ideas: इस होली खुद को स्टाइल से रंगिए, ट्राई करें ये स्किन फ्रेंडली आउटफिट्स

Holi Outfit Ideas: इस होली खुद को स्टाइल से रंगिए, ट्राई करें ये स्किन फ्रेंडली आउटफिट्स

Holi Outfit Ideas: होली का त्योहार रंगों, मस्ती और पकवानों का मिलन है। लेकिन असली मजा तभी आता है जब आप अपने कपड़ों में कंफर्टेबल महसूस करें और आपकी स्किन भी सेफ रहे। होली में फैशन का ट्रेंड पूरी तरह से स्किन-फ्रेंडली और रिलैक्स्ड लुक की तरफ जा रहा है। इस बार लोग भारी-भरकम कपड़ों की जगह ऐसे फैब्रिक चुन रहे हैं जो हल्के हों और भीगने के बाद शरीर पर चिपके नहीं। सही आउटफिट सिर्फ फोटो अच्छी आने के लिए नहीं, बल्कि रंगों के केमिकल और धूप से बचने के लिए भी जरूरी है।

कैसा होना चाहिए फैब्रिक?

होली पर फैब्रिक पसंद करना काफी मुश्किल होता है। सिंथेटिक या मोटे जींस जैसे कपड़े पानी सोखकर भारी हो जाते हैं और स्किन को छील सकते हैं। इन सब से बचने के लिए पहने यह कपड़े

प्योर कॉटन: होली के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं। यह पसीना सोखता है, हवा लगती रहती है और धूप में आपकी स्किन को ठंडा रखता है।
लिनेन: अगर आप थोड़ा एलीट और क्लासी लुक चाहते हैं, तो लिनेन का कुर्ता या शर्ट पहनें। यह बहुत जल्दी सूखता है और दिखने में बहुत कूल लगता है।
सॉफ्ट मलमल: लड़कियों के लिए मलमल की कुर्तियां बेस्ट हैं। ये बहुत हल्की होती हैं और त्यौहार की भाग-दौड़ में आपको बिल्कुल बोझ महसूस नहीं होने देतीं।

क्या पहनें और क्या नहीं?

होली पर सफेद रंग पहना सबको बेहद पसंद है। सफेद कपड़ों पर जब गुलाल के अलग-अलग शेड्स चढ़ते हैं, तो वह अपने आप में एक यादगार डिजाइन बन जाता है। लेकिन अगर आप सफेद से हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं, तो इस होली ब्राइट नियॉन, लेमन येलो और स्काई ब्लू जैसे रंग काफी ट्रेंड में हैं। गहरे कलर जैसे काला या गहरा नीला पहनने से बचें, क्योंकि उन पर रंगों की खूबसूरती नजर नहीं आती। हल्के पेस्टल शेड्स आपकी होली की पिक्चर्स को सोशल मीडिया के लिए एकदम परफेक्ट बना देंगे।

टॉप आउटफिट आइडियाज

ट्रेडिशनल कुर्ता-पायजामा: सफेद या क्रीम कलर का कॉटन कुर्ता और ढीला पायजामा होली की जान है। लड़कियों के लिए चिकनकारी कुर्ती के साथ प्लाजो या लेगिंग बहुत आरामदायक रहती है।
इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन: अगर आप मॉडर्न दिखना चाहते हैं, तो पुरानी डेनिम शॉर्ट्स या जींस के साथ एक लंबी सफेद शर्ट या शॉर्ट कुर्ती पहनें। यह लुक काफी स्टाइलिश लगता है।
पुरानी टी-शर्ट और जॉगर्स: अगर आप ज्यादा मस्ती करना चाहते हैं, तो कंफर्टेबल जॉगर्स और एक लूज टी-शर्ट पहनें। बस ध्यान रहे कि टी-शर्ट का कपड़ा बहुत पतला न हो।
एक्सेसरीज: आंखों को रंगों से बचाने के लिए सनग्लासेस लगाएं और बालों को बचाने के लिए सिर पर रंगीन स्कार्फ बांधें। यह न सिर्फ आपको रंगों से बचाएगा बल्कि एक कूल फेस्टिव लुक भी देगा।

स्किन और कपड़ों की केयर के लिए खास टिप्स

होली पर कपड़े पहनने से पहले पूरी बॉडी पर नारियल तेल या वैसलीन जरूर लगाएं। इससे रंग आपकी स्किन के अंदर नहीं समाएगा।
ढीले कपड़े चुनें: टाइट कपड़े पहनने से बचें, क्योंकि भीगने के बाद वे स्किन पर रगड़ पैदा कर सकते हैं जिससे जलन हो सकती है।
साफ करने का तरीका: होली के बाद कपड़ों को तुरंत डिटर्जेंट में न डालें। पहले ठंडे पानी से रंग निकालें, फिर नींबू या सिरके का इस्तेमाल कर दाग हटाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *