बीआरसी में हुआ होली मिलन

बिहिया| प्रखंड संसाधन केंद्र, बिहिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षको ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वसंत कुंज में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सभी लोगों को होली की बधाई दी। इस अवसर पर फूलों की वर्षा और कविताओं के साथ-साथ राधा रानी के मधुर संगीत का भी आनंद लिया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जो प्रेम एकता और भाईचारा का संदेश देता है। इस मौके पर राजीव रंजन उर्फ महेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, सुदामा प्रसाद गोंड, आनंद कुमार, कमलेश कुमार, प्रदीप मिश्रा, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, सनी कुमार, अंकित कुमार, रविकांत, रूपेंद्र जी आदि रहे। बिहिया| प्रखंड संसाधन केंद्र, बिहिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षको ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल उड़ाकर होली की शुभकामनाएं दीं। वसंत कुंज में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने सभी लोगों को होली की बधाई दी। इस अवसर पर फूलों की वर्षा और कविताओं के साथ-साथ राधा रानी के मधुर संगीत का भी आनंद लिया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जो प्रेम एकता और भाईचारा का संदेश देता है। इस मौके पर राजीव रंजन उर्फ महेश कुमार, अनिल कुमार सिंह, सुदामा प्रसाद गोंड, आनंद कुमार, कमलेश कुमार, प्रदीप मिश्रा, अशोक कुमार, कृष्ण कुमार, सनी कुमार, अंकित कुमार, रविकांत, रूपेंद्र जी आदि रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *