गोरखपुर में होली मिलन समारोह, VIDEO:शानदार परफॉर्मेंस पर झूमें रोटरी क्लब मिड टाउन के सदस्य, धमाकेदार डांस से जीता दिल

गोरखपुर में होली मिलन समारोह, VIDEO:शानदार परफॉर्मेंस पर झूमें रोटरी क्लब मिड टाउन के सदस्य, धमाकेदार डांस से जीता दिल

गोरखपुर के रोटरी क्लब मिडटाउन की ओर से होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें सभी सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान ग्रुप डांस, कॉमेडी एक्टिंग, सिंगिंग और कपल डांस जैसे प्रोग्राम के माध्यम से जमकर इंजॉय किया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और होली की बधाईयां दी। प्रोग्राम की शुरुआत वेलकम डांस से हुआ। उसके बाद एक-एक करके कपल डांस में धमाल मचा। साथ ही सदस्यों ने ग्रुप डांस की शानदार प्रस्तुति से दिलजीत लिया। इसके अलावा कॉमेडी प्ले में जमकर ठहाके लगें। देर रात तक यह प्रोग्राम चलता रहा। पुराने एडवर्टाइजमेंट की पैरोडी ने जमाया रंग
सबसे पहले श्रीति ,प्रांजल, तनीषा, देवांशी ने बहुत ही सुंदर तरीके से वेलकम डांस से सबको मोहित किया। उसके बाद पुराने एडवर्टाइजमेंट की पैरोडी में रेनू, प्रकृति रोहित, सुनीता,मधु ,रीना, शिखा, डॉ. सुनील वैद्य,रो.मनीष, रो.सुधीर, नितेन, अशोक ने मिलकर पूरा रंग जमा दिया। ‘देवरानी- जेठानी और जीजा’ नाटक पर जमकर लगे ठहाके
लघु नाटिका में रश्मि बंका, नीलम श्याम, मीरा अग्रवाल ने देवरानी- जेठानी और जीजा के रूप में एक्टिंग करके सभी को खूब गुदगुदाया। कपल डांस में राजीव रंजन-प्रीति, शरद खंडेलवाल-लवीना, नीलमणि सिंघानिया- मधु, शरद शर्मा-क्षमा,विवेक अग्रवाल- दीपाली, डॉ.सुनील वैद्य- डॉ. प्रकृति, पवन- रेनू कंदोई नितेन अग्रवाल-सुनीता के सुपर्ब परफार्मेंस को सभी रोटेरियंस ने खूब सराहा। धमाकेदार परफॉमेंस से पुरुषों ने जीता दिल
जय-जय शिव शंकर ,कांटा लगे न कंकड़ गाने पर अशोक अग्रवाल, आशुतोष, राजीव रंजन, मनीष ने धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। ग्रुप डांस में रीना, स्वाती, प्रीती और अल्पना ने बेहतरीन प्रस्तुति दी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *