होली के रंग में सराबोर शहर में इस बार उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब शहर के एक निजी रिसॉर्ट में कोहिनूर ब्रदर्स की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंग, गुलाल, संगीत और आपसी सौहार्द से सजे इस आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवी रहा, जहां हर ओर अबीर-गुलाल की खुशबू और लोकगीतों की गूंज सुनाई देती रही। समारोह को खास बनाने के लिए भोजपुरी संगीत जगत के कई चर्चित कलाकारों ने मंच संभाला। गायक ने होली गीतों की प्रस्तुति दी प्रसिद्ध गायक विशाल गगन, छोटे बाबा, आर्यन बाबू, दीपक तिवारी, मनीष सम्राट और सोना सिंह ने एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी। जैसे ही कलाकारों ने अपने सुर छेड़े, दर्शक झूम उठे और माहौल नाच-गाने से सराबोर हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी और गले मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन के संयोजक सुधांशु ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर है और इसी भावना के साथ इस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं सह-संयोजक रत्नेश नंदन ने कहा कि कोहिनूर ब्रदर्स का प्रयास है कि हर साल इस तरह का आयोजन कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी खास रही और सभी ने मिलकर इसे सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य सिंह, सन्नी सिंह, विकास गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे लोगों ने पूरे आनंद और उत्साह के साथ इस रंगारंग होली मिलन समारोह का लुत्फ उठाया। होली के रंग में सराबोर शहर में इस बार उत्साह का अनोखा नजारा देखने को मिला, जब शहर के एक निजी रिसॉर्ट में कोहिनूर ब्रदर्स की ओर से भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। रंग, गुलाल, संगीत और आपसी सौहार्द से सजे इस आयोजन में शहर के प्रतिष्ठित नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह उत्सवी रहा, जहां हर ओर अबीर-गुलाल की खुशबू और लोकगीतों की गूंज सुनाई देती रही। समारोह को खास बनाने के लिए भोजपुरी संगीत जगत के कई चर्चित कलाकारों ने मंच संभाला। गायक ने होली गीतों की प्रस्तुति दी प्रसिद्ध गायक विशाल गगन, छोटे बाबा, आर्यन बाबू, दीपक तिवारी, मनीष सम्राट और सोना सिंह ने एक से बढ़कर एक होली गीतों की प्रस्तुति दी। जैसे ही कलाकारों ने अपने सुर छेड़े, दर्शक झूम उठे और माहौल नाच-गाने से सराबोर हो गया। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी और गले मिलकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन के संयोजक सुधांशु ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों को एक मंच पर लाकर आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का अवसर है और इसी भावना के साथ इस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। वहीं सह-संयोजक रत्नेश नंदन ने कहा कि कोहिनूर ब्रदर्स का प्रयास है कि हर साल इस तरह का आयोजन कर समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया जाए। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी खास रही और सभी ने मिलकर इसे सफल बनाया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदित्य सिंह, सन्नी सिंह, विकास गुप्ता सहित अन्य सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया, जिससे लोगों ने पूरे आनंद और उत्साह के साथ इस रंगारंग होली मिलन समारोह का लुत्फ उठाया।


