भोजपुर में आज होली के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय आरा शहर के अहिरपुरवा स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में रंग–गुलाल और उत्साह के बीच होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पीजी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे को हर्बल अबीर–गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने अपने शिक्षकों को अबीर–गुलाल लगाकर की, जिसके बाद पूरा परिसर होली के पारंपरिक गीतों और बच्चों की खुशियों से गूंज उठा। नर्सरी कक्षा के छात्र अवयुक्त आर्या, आदित्य, शारदा, आद्या और वैदेही समेत अन्य बच्चों ने रंगों के इस पर्व का भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने रंगों के साथ-साथ नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय रंगों और उत्साह के माहौल में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिंह, शिक्षिका निकिता, निशा, प्रियांशु सिंह, ज्योति कुमारी, खुशी भट्टा, अमृता कुमारी, विकास सिंह, अंजनी समेत अन्य शिक्षक–शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर होली खेली और उन्हें सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देने वाला पर्व है। बच्चों को शुरू से ही सुरक्षित और सकारात्मक माहौल में त्योहार मनाने की शिक्षा देना बेहद जरूरी है। इसीलिए विद्यालय में हर्बल अबीर–गुलाल का उपयोग कर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक समरसता, टीम भावना और आपसी सम्मान की भावना विकसित होती है। आगे कहा कि विद्यालय का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी आवश्यक है। होली मिलन समारोह के माध्यम से बच्चों ने न केवल उत्सव का आनंद लिया, बल्कि अच्छे संस्कारों और परंपराओं को भी सीखा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए खुशियों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया। भोजपुर में आज होली के शुभ अवसर पर जिला मुख्यालय आरा शहर के अहिरपुरवा स्थित माउंट लिटेरा जी स्कूल में रंग–गुलाल और उत्साह के बीच होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पीजी से लेकर कक्षा पांचवीं तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने एक-दूसरे को हर्बल अबीर–गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने अपने शिक्षकों को अबीर–गुलाल लगाकर की, जिसके बाद पूरा परिसर होली के पारंपरिक गीतों और बच्चों की खुशियों से गूंज उठा। नर्सरी कक्षा के छात्र अवयुक्त आर्या, आदित्य, शारदा, आद्या और वैदेही समेत अन्य बच्चों ने रंगों के इस पर्व का भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने रंगों के साथ-साथ नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी प्रतिभा भी प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान पूरा विद्यालय रंगों और उत्साह के माहौल में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिंह, शिक्षिका निकिता, निशा, प्रियांशु सिंह, ज्योति कुमारी, खुशी भट्टा, अमृता कुमारी, विकास सिंह, अंजनी समेत अन्य शिक्षक–शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर होली खेली और उन्हें सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से पर्व मनाने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिंह ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश देने वाला पर्व है। बच्चों को शुरू से ही सुरक्षित और सकारात्मक माहौल में त्योहार मनाने की शिक्षा देना बेहद जरूरी है। इसीलिए विद्यालय में हर्बल अबीर–गुलाल का उपयोग कर बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया गया है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में सामाजिक समरसता, टीम भावना और आपसी सम्मान की भावना विकसित होती है। आगे कहा कि विद्यालय का उद्देश्य सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन भी आवश्यक है। होली मिलन समारोह के माध्यम से बच्चों ने न केवल उत्सव का आनंद लिया, बल्कि अच्छे संस्कारों और परंपराओं को भी सीखा। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों ने एक-दूसरे को होली की बधाई देते हुए खुशियों के इस पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।


