भागलपुर में अखिल भारतीय परशुराम सेवा संघ का होली मिलन:लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, समाज की एकजुटता पर जोर

भागलपुर में अखिल भारतीय परशुराम सेवा संघ का होली मिलन:लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया, समाज की एकजुटता पर जोर

भागलपुर में अखिल भारतीय परशुराम सेवा संघ के तत्वावधान में भगवान परशुराम के वंशजों और ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनाली चौक स्थित ‘मेड इन हेवन गार्डन’ विवाह भवन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडे, राजीव कांत मिश्रा, संगीता तिवारी, शेखर पांडे, बमबम चौधरी, नभई चौधरी, रवि दुबे, चंद्रशेखर त्रिवेदी और आनंद शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद, पांच पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और स्वास्थ्य वचनों के साथ भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उपस्थित परशुराम वंशजों और ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि यह होली मिलन समारोह पिछले दो वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और उन्हें भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने होली को आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। समारोह में नीरज तिवारी, मोनी दुबे, संजू तिवारी, बब्बन मिश्रा, अमृत्य पांडे, शंकर मिश्रा, धनंजय पांडे, सन्नी पांडे, गोपाल झा, सुबोध पांडे, योगेश पांडे, रवि दुबे, बमबम मिश्रा, ओंकार तिवारी, सैंडिल्य नंदीकेश, कांति पाठक, रूबी मिश्रा, सिम्मी झा, सुधा पांडे, अंशु मिश्रा, टीना, संगीता तिवारी, ब्रजेश पांडे, दीपक शर्मा, बंटी मिश्रा, वेंकटेश दुबे, सुधीर चौधरी, पूर्णेंदु तिवारी, कंचन झा, संतोष मिश्रा, शुभम पांडे, नीरज दीपक तिवारी, चंदन पांडे, टिंकू पांडे, मनोज पाठक, बीना शुक्ला, आनंद मिश्रा और साइक्लोन परशुराम बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। भागलपुर में अखिल भारतीय परशुराम सेवा संघ के तत्वावधान में भगवान परशुराम के वंशजों और ब्राह्मण समाज द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मनाली चौक स्थित ‘मेड इन हेवन गार्डन’ विवाह भवन में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। भागलपुर नगर विधायक रोहित पांडे, राजीव कांत मिश्रा, संगीता तिवारी, शेखर पांडे, बमबम चौधरी, नभई चौधरी, रवि दुबे, चंद्रशेखर त्रिवेदी और आनंद शुक्ला सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद, पांच पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार और स्वास्थ्य वचनों के साथ भगवान परशुराम की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उपस्थित परशुराम वंशजों और ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को स्मरण किया। इस अवसर पर समाज में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। आयोजकों ने बताया कि यह होली मिलन समारोह पिछले दो वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य ब्राह्मण समाज के लोगों को एक मंच पर लाना और उन्हें भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने होली को आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। समारोह में नीरज तिवारी, मोनी दुबे, संजू तिवारी, बब्बन मिश्रा, अमृत्य पांडे, शंकर मिश्रा, धनंजय पांडे, सन्नी पांडे, गोपाल झा, सुबोध पांडे, योगेश पांडे, रवि दुबे, बमबम मिश्रा, ओंकार तिवारी, सैंडिल्य नंदीकेश, कांति पाठक, रूबी मिश्रा, सिम्मी झा, सुधा पांडे, अंशु मिश्रा, टीना, संगीता तिवारी, ब्रजेश पांडे, दीपक शर्मा, बंटी मिश्रा, वेंकटेश दुबे, सुधीर चौधरी, पूर्णेंदु तिवारी, कंचन झा, संतोष मिश्रा, शुभम पांडे, नीरज दीपक तिवारी, चंदन पांडे, टिंकू पांडे, मनोज पाठक, बीना शुक्ला, आनंद मिश्रा और साइक्लोन परशुराम बंसल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *