हापुड़ में अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह:एकता और उत्साह का रंग छलका, पारंपरिक होली के रंगों में शुरू हुआ मिलन समारोह

हापुड़ में अग्रवाल महासभा का होली मिलन समारोह:एकता और उत्साह का रंग छलका, पारंपरिक होली के रंगों में शुरू हुआ मिलन समारोह

हापुड़ में अग्रवाल महासभा रजि. की वार्षिक आम सभा इस बार होली मिलन समारोह के रूप में आयोजित की गई। दिल्ली रोड स्थित प्रकाश रिजेंसी में संपन्न इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आजीवन सदस्य और गणमान्य नागरिक उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक होली मिलन से हुई, जिसमें सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर रंगों भरी शुभकामनाएँ दीं। सभापति ललित अग्रवाल (छावनी वाले) की अध्यक्षता में बैठक में मंत्री सुधीर गुप्ता ने पिछली बैठक का कार्यवृत्त प्रस्तुत किया। कोषाध्यक्ष विमेष गोयल ने वर्ष 2024-25 का आय-व्यय विवरण पेश किया, जिसे चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया। अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने वर्षभर की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए अग्रसेन धाम निर्माण को समाज के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि धाम निर्माण के लिए भूमि क्रय की जा चुकी है और अब निर्माण कार्य में गति लाने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा है। नए संरक्षक और सहयोगियों का सम्मान सभा में मनीष गर्ग (नीटू), संजय गुप्ता (टायर वाले) और भगवंत गोयल (चावल वाले) को नए संरक्षक के रूप में नामित किया गया। इस अवसर पर प्रमुख सहयोगियों और भूमि दानदाताओं को भी सम्मानित किया गया। होली के रंगों से सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। त्रैवार्षिक चुनाव की घोषणा और एकता का संदेश गणेश वंदना, सत्ती प्रसंग, लट्ठमार होली, कन्या विवाह प्रसंग और महाराजा अग्रसेन जी की महाआरती जैसी प्रस्तुतियाँ सभी को भावविभोर कर गईं। सभा में अप्रैल माह में होने वाले त्रैवार्षिक चुनाव (2026-2029) की भी घोषणा की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान होली की उमंग और समाज की एकता का संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *