डिंडौरी भाजपा कार्यालय में होली मिलन:सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं संग खेला रंग गुलाल, डीजे पर झूमे

डिंडौरी भाजपा कार्यालय में होली मिलन:सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं संग खेला रंग गुलाल, डीजे पर झूमे

डिंडौरी में शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय परिसर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने कार्यकर्ताओं के साथ रंग गुलाल खेला और डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में मढ़िया रास गांव से आई फाग गाने वाली मंडली ने फाग गीत प्रस्तुत किए, जिसका सांसद ने उत्साह बढ़ाया। महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं ने जमकर रंग गुलाल खेला। इस दौरान जब नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस सांसद को गुलाल लगाने पहुंचीं, तो सांसद ने उनका हाथ पकड़कर पास खींच लिया। अन्य महिला नेत्रियों ने भी सांसद को गुलाल लगाया। मिलकर काम करने का अवसर सांसद कुलस्ते ने अपने संबोधन में कहा कि होली मिलन का कार्यक्रम पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और साथ मिलकर काम करने का अवसर देता है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते सहित ग्रामीण अंचल से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पहले सांसद शहपुरा विधानसभा में भी एक होली मिलन समारोह में शामिल हुए थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *