Holi Holiday : राजस्थान में होली पर 2 व 3 मार्च का अवकाश तो हरियाणा व दिल्ली में अवकाश 4 मार्च का, क्यों?

Holi Holiday : राजस्थान में होली पर 2 व 3 मार्च का अवकाश तो हरियाणा व दिल्ली में अवकाश 4 मार्च का, क्यों?

Holi Holiday : होली एक सप्ताह भी दूर नहीं है, लेकिन भाजपा शासित तीन प्रदेशों में होली का अलग-अलग अवकाश होने से प्रदेश में भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। राजस्थान में होलिका दहन का अवकाश 2 मार्च व धूलंडी का अवकाश 3 मार्च को है, जबकि हरियाणा व दिल्ली सरकार ने होली का अवकाश 4 मार्च को घोषित कर रखा है। त्योहारों पर अवकाश को लेकर सरकारी कैलेण्डर के कारण पहले भी भ्रम की स्थिति सामने आती रही है।

28 फरवरी से 3 मार्च तक बंद रहेंगे ऑफिस

राजस्थान में 28 फरवरी को शनिवार व एक मार्च को रविवार का अवकाश है। इसके अलावा राज्य सरकार ने 2 व 3 मार्च का होली का अवकाश घोषित किया है।

बदलाव पर विचार नहीं

तीनों भाजपा शासित राज्यों में अलग-अलग दिन का अवकाश है। पूर्व में घोषित 2 व 3 मार्च के अवकाश में बदलाव पर सरकार अभी तक कोई विचार नहीं कर रही है।

भारत सरकार के कैलेण्डर के अनुसार घोषित होता है अवकाश

अवकाश भारत सरकार के कैलेण्डर के अनुसार घोषित किया जाता है। उसी के अनुसार होली का अवकाश घोषित किया गया है।
नवीन जैन, प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग

पंचांग एक तो फिर अवकाश अलग-अलग दिन क्यों?

सभी राज्यों में पंचांग तो एक ही होता है। फिर अवकाश अलग-अलग दिन क्यों? अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन के अवकाश से भ्रम की स्थिति पैदा हो गई है। सरकार इसे स्पष्ट करे।
गजेन्द्र सिंह राठौड़, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *