औरंगाबाद में झूमटा के साथ खत्म हुआ होली का त्योहार:22 फीट ऊंचाई पर लगे मटका को फोड़ा, अलग-अलग कमेटी ने लिया भाग

औरंगाबाद में झूमटा के साथ खत्म हुआ होली का त्योहार:22 फीट ऊंचाई पर लगे मटका को फोड़ा, अलग-अलग कमेटी ने लिया भाग

औरंगाबाद में रंगों का पर्व होली आज बुढ़वा होली के साथ धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के बीच खत्म हो गया। पूरे जिले में लोगों ने एक-दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां मनाईं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में दिनभर रंगों की बौछार होती रही। युवाओं और बच्चों की टोलियां पूरे उत्साह के साथ होली के जश्न में डूबी नजर आईं।होली पर्व की शुरुआत 2 मार्च को होलिका दहन के साथ हुई थी। इसके बाद बुधवार को कादो-माटी के साथ लोगों ने जमकर होली खेली। सुबह से ही बच्चे और युवा एक-दूसरे को मिट्टी और रंग लगाकर उत्सव का आनंद लेते रहे। दोपहर बाद अबीर-गुलाल के साथ रंगों की होली खेली गई। शाम के समय विभिन्न समितियों की ओर से पारंपरिक होली गीत गाकर उत्सव को और भी यादगार बनाया गया। सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से निकाला गया झुमटा आज बुढ़वा होली के अवसर पर शहर में झूमटा और मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह से ही बच्चे पानी और रंगों के साथ होली खेलते नजर आए, जबकि दोपहर बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर मटका बांधा गया। युवाओं की टोलियां समूह बनाकर मटका फोड़ने के लिए जुट गईं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोग नाचते-गाते नजर आए। शहर के शाहपुर अखाड़ा स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से भव्य झूमटा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी डीजे और गाजे-बाजे के साथ होली गीत गाते हुए धर्मशाला रोड होते हुए पुरानी जीटी रोड तक पहुंचे। यहां पांडेय पुस्तकालय के समीप लगभग 22 फीट ऊंचे मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न कमेटियों के युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर मटका फोड़ने का प्रयास किया। कई बार प्रयास के दौरान रंग, अबीर और गुलाल की बौछार के बीच युवाओं की टोली गिर भी गई, लेकिन उत्साह कम नहीं हुआ। अंत में कई प्रयासों के बाद कमेटी के लोगों ने डंडे से मटका फोड़कर प्रतियोगिता का समापन किया।इसके अलावा सब्जी मंडी, कारगिल चौक, रमेश चौक, नरेन्द्र हॉल मोड़, शाहपुर अखाड़ा और कामा बिगहा टिकरी मोड़ समेत कई स्थानों पर भी मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जहां युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मटका फोड़कर जीत हासिल की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस बल की तैनाती होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुरानी जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद के पास सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय और उप निर्वाची पदाधिकारी मो. गजाली समेत कई पदाधिकारी कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। नगर थाना प्रभारी बबन बैठा, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी लगातार गश्त करते नजर आए। प्रशासन की सतर्कता के बीच जिले में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। औरंगाबाद में रंगों का पर्व होली आज बुढ़वा होली के साथ धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के बीच खत्म हो गया। पूरे जिले में लोगों ने एक-दूसरे को रंग और अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां मनाईं। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और गली-मोहल्लों में दिनभर रंगों की बौछार होती रही। युवाओं और बच्चों की टोलियां पूरे उत्साह के साथ होली के जश्न में डूबी नजर आईं।होली पर्व की शुरुआत 2 मार्च को होलिका दहन के साथ हुई थी। इसके बाद बुधवार को कादो-माटी के साथ लोगों ने जमकर होली खेली। सुबह से ही बच्चे और युवा एक-दूसरे को मिट्टी और रंग लगाकर उत्सव का आनंद लेते रहे। दोपहर बाद अबीर-गुलाल के साथ रंगों की होली खेली गई। शाम के समय विभिन्न समितियों की ओर से पारंपरिक होली गीत गाकर उत्सव को और भी यादगार बनाया गया। सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से निकाला गया झुमटा आज बुढ़वा होली के अवसर पर शहर में झूमटा और मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सुबह से ही बच्चे पानी और रंगों के साथ होली खेलते नजर आए, जबकि दोपहर बाद शहर के विभिन्न स्थानों पर मटका बांधा गया। युवाओं की टोलियां समूह बनाकर मटका फोड़ने के लिए जुट गईं। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर लोग नाचते-गाते नजर आए। शहर के शाहपुर अखाड़ा स्थित सिद्धेश्वर नाथ मंदिर से भव्य झूमटा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बुजुर्ग, युवा और बच्चे सभी डीजे और गाजे-बाजे के साथ होली गीत गाते हुए धर्मशाला रोड होते हुए पुरानी जीटी रोड तक पहुंचे। यहां पांडेय पुस्तकालय के समीप लगभग 22 फीट ऊंचे मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शहर के विभिन्न कमेटियों के युवाओं ने मानव पिरामिड बनाकर मटका फोड़ने का प्रयास किया। कई बार प्रयास के दौरान रंग, अबीर और गुलाल की बौछार के बीच युवाओं की टोली गिर भी गई, लेकिन उत्साह कम नहीं हुआ। अंत में कई प्रयासों के बाद कमेटी के लोगों ने डंडे से मटका फोड़कर प्रतियोगिता का समापन किया।इसके अलावा सब्जी मंडी, कारगिल चौक, रमेश चौक, नरेन्द्र हॉल मोड़, शाहपुर अखाड़ा और कामा बिगहा टिकरी मोड़ समेत कई स्थानों पर भी मटका फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई, जहां युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और मटका फोड़कर जीत हासिल की। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस बल की तैनाती होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुरानी जीटी रोड स्थित जामा मस्जिद के पास सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय और उप निर्वाची पदाधिकारी मो. गजाली समेत कई पदाधिकारी कैंप कर स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। नगर थाना प्रभारी बबन बैठा, अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी लगातार गश्त करते नजर आए। प्रशासन की सतर्कता के बीच जिले में होली का पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *