Holi Dry Day: होली को लेकर साय सरकार का बड़ा ऐलान! निर्धारित नियमों के तहत लागू रहेगा ‘ड्राई डे’

Holi Dry Day: होली को लेकर साय सरकार का बड़ा ऐलान! निर्धारित नियमों के तहत लागू रहेगा ‘ड्राई डे’

Holi Dry Day: छत्तीसगढ़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल गिरौदपुरी में आयोजित मेले के दौरान पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक अहम घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि होली के अवसर पर ड्राई डे को रद्द नहीं किया जाएगा और पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार ही प्रतिबंध प्रभावी रहेगा।

विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला

गिरौदपुरी पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने गुरु घासीदास की जन्मस्थली स्थित गुरुगद्दी में माथा टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने मेले में आए श्रद्धालुओं से भेंट की और अपने हाथों से प्रसाद वितरित किया। उनके आगमन से मेले में विशेष उत्साह का माहौल देखने को मिला। पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे।

Holi Dry Day: दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने दोहराया कि होली पर ड्राई डे को लेकर कोई बदलाव नहीं होगा। निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। मेले में आस्था और श्रद्धा का वातावरण बना हुआ है, वहीं मुख्यमंत्री की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *