लखनऊ आशियाना में होली का रंग चढ़ा:महिला इकाई ने जगदम्बेश्वर मंदिर प्रांगण में मनाया होली मिलन समारोह

लखनऊ आशियाना में होली का रंग चढ़ा:महिला इकाई ने जगदम्बेश्वर मंदिर प्रांगण में मनाया होली मिलन समारोह

लखनऊ की आशियाना कॉलोनी में होली का उत्साह समय से पहले ही छा गया। आशियाना रेजीडेंट्स एसोसिएशन की महिला इकाई ने सेक्टर स्थित जगदम्बेश्वर मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर महिलाओं ने रंग-गुलाल, पारंपरिक होली गीतों और नृत्य के साथ त्योहार का स्वागत किया। महिला इकाई द्वारा यह समारोह प्रतिवर्ष होलिका दहन से एक दिन पूर्व आयोजित किया जाता है। इस वर्ष भी मंदिर परिसर में रंगों की बौछार और गीतों की गूंज से वातावरण संगीतमय हो उठा। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पारंपरिक फाग गीतों पर जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने मिलकर इस त्योहार को यादगार बनाया कार्यक्रम के दौरान आपसी सौहार्द और एकता का सुंदर प्रदर्शन हुआ। कॉलोनी की महिलाओं ने मिलकर इस त्योहार को यादगार बनाया। आयोजकों ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में मेल-मिलाप और भाईचारे को मजबूत करते हैं।पूरे आयोजन में उत्साह, उमंग और परंपरा का सुंदर संगम देखने को मिला। होली के रंगों ने जहां रिश्तों को और गहरा किया, वहीं संगीत और नृत्य ने शाम को विशेष बना दिया। ये लोग शामिल हुए इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शशि अग्निहोत्री, पार्षद निर्मला सिंह, नीलम गुप्ता, मधु गुप्ता, रजनी भाटिया, विमला पांडे, भारती गुप्ता, ममता टंडन, शैल पांडे, सीमा, नूपुर, अंजू, ज्योत्सना, पुष्पा, साधना, इंदिरा, नमिता, जया और बबली सहित कई महिलाओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *