गोरखपुर के शिप्रा लॉन में शानदार होली पार्टी का आयोजन किया गया। 400 के आसपास युवाओं ने एक जगह जुट कर पूल पार्टी, रेन डांस के साथ कलरफुल होली का जमकर आनंद लिया। साथ ही लाइव डीजे पर सभी मिलकर खूब थिरके। सुबह 11 बजे से शुरू हुई इस ‘रंग दे गोरखपुर’ इवेंट में शाम तक रौनक बनी रही। व्हाइट थीम पर सभी युवा इस इवेंट में पहुंचे। गॉगल, दुपट्टा और होली की तमाम एसेसरीज के साथ सभी वहां रंग-बिरंगे नजर आएं। अलग- अलग ग्रुप्स में जमकर डांस किया। सेल्फी ली और रील वीडियो सूट करवाया। हर तरफ होली की रौनक देखने को मिली। पूल में दिखा शानदार नजारा
शिप्रा लॉन के गेट से ही जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस इवेंट में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र पूल पार्टी रहा। सभी युवा अपनी- अपनी ग्रुप्स के साथ पूल में उतरे और पानी की बौछार में जमकर इंजॉय किया। बॉलीवुड गानों पर घंटों झूमें लोग
इसके साथ ही रेन डांस की भी व्यवस्था की गई थी। जिसमें लाइव DJ पर बॉलीवुड गानों पर सभी ने मिलकर खूब इंजॉय किया। पानी की बौछार के बीच भीगते हुए खूब ठुमके लगाएं। एन्जॉयमेंट का नजारा देखते बन रहा था। जमकर ली सेल्फी और फोटो
इसके अलावा सेल्फी पॉइंट पर भी युवाओं का जमावड़ा देखने को मिला। सभी ने सपने दोस्तों के साथ सेल्फी ली। इसके साथ ही जगह-जगह रील वीडियो शूट करवाते हुए नजर आएं। फैमिली और फ्रेंड्स के लिए बेहतरीन पार्टी
इवेंट ऑर्गनाइज करने वाली कंपनी AJ क्रिएशंस के फाउंडर अर्पित राज गुप्ता ने बताया- रिस्पांस बहुत अच्छा मिल रहा है। फैमिली, फ्रेंड्स हर किसी के लिए बेहतरीन जगह है। यहां पुलिस की सिक्योरिटी भी तैनात है। साथ फ्री कलर, फ्री स्नैक्स और फ्री फोटोशूट भी अवेलेबल हैं।


