Holi 2026 Cleaning Hack: होली का त्यौहार रंगों और खुशियों का पर्व है, लेकिन रंगों के बीच घर की सफाई भी एक बड़ी चुनौती बन जाती है। होली 2026 नजदीक है और घर की सफाई के लिए बाजार में मंहगे क्लीनर मिल रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके घर में फेंके जा रहे सब्जियों के छिलकों से भी नेचुरल क्लीनर बनाया जा सकता है? इसे इस्तेमाल करने से न सिर्फ आपका घर चमक उठेगा, बल्कि आप बाजार से क्लीनर खरीदने का पैसा भी बचा लेंगी। आइए जानते हैं कि आप सब्जियों के छिलकों से घर पर क्लीनर बनाकर अपने घर को कैसे चमका सकती हैं।
सब्जियों के छिलकों से क्लीनर कैसे बनाएं? (How to Make Cleaner from Vegetable Peels)
सब्जियों के छिलकों से घर पर नेचुरल क्लीनर बनाना बहुत आसान है। इसके लिए बस घर में मौजूद आलू, नींबू और लौकी जैसी सब्जियों के छिलकों को एक बर्तन में इकट्ठा करें। इसमें लगभग एक लीटर पानी डालें और आधा कप सफेद सिरका मिलाएं। इसके बाद दो चम्मच बेकिंग सोडा डालकर छिलकों को इस पानी में थोड़ी देर भिगो दें। आप चाहें तो इसे हल्का उबाल भी सकती हैं, ताकि सब्जियों का रस पानी में अच्छे से घुल जाए। जब पानी में सब्जियों का रस पूरी तरह आ जाए, तो छिलकों को निकाल दें और पानी को स्प्रे बोतल में डाल लें। बस, आपका नेचुरल क्लीनर तैयार है।
नेचुरल क्लीनर का इस्तेमाल कैसे करें? (How to Use Natural Home Cleaner)
इस क्लीनर का इस्तेमाल करना बहुत आसान है। इसे ठीक वैसे ही इस्तेमाल करें जैसे आप किसी अन्य क्लीनर का करती हैं। खाना बनाने के बाद किचन स्लैब पर इसे स्प्रे करें और साफ कपड़े से पोंछ दें। आप चाहें तो इसे पोछे के पानी में मिलाकर फर्श की सफाई में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा, यह क्लीनर घर के कांच और शीशों को चमकाने के लिए भी उपयुक्त है। इसमें मौजूद नींबू के छिलकों वाला पानी तांबे के बर्तनों को नया जैसा चमकाने में काफी मददगार होता है, इसलिए आप इसे तांबे के बर्तन साफ करने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।


