बेतिया में HIV/AIDS जागरूकता और रक्तदान शिविर आयोजित:अधिकारियों-कर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, 60 यूनिट रक्त संग्रह

बेतिया में HIV/AIDS जागरूकता और रक्तदान शिविर आयोजित:अधिकारियों-कर्मियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, 60 यूनिट रक्त संग्रह

बेतिया में जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन में HIV/AIDS जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान “एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 क्रिकेट कप” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से इस बीमारी के प्रति जागरूक करना था। इसी कड़ी में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर-सह-जागरूकता अभियान भी आयोजित किया गया। रक्तदान से पहले रक्तदाताओं की जांच इस शिविर में पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के कई अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने रक्तदान करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदान शिविर के दौरान कुल लगभग 60 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। रक्तदान शिविर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेतिया की चिकित्सकीय टीम पूरी तैयारी के साथ मौजूद रही। टीम में चिकित्सक, प्रयोगशाला प्रावैधिकी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई, जिसके बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और अन्य जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। साथ ही, समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को बढ़ावा देना और लोगों को मानव सेवा के इस महत्त्वपूर्ण कार्य के प्रति प्रेरित करना भी इसका लक्ष्य है। बेतिया में जिला प्रशासन पश्चिम चम्पारण और बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति, पटना के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पुलिस लाइन में HIV/AIDS जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान “एड्स हेल्पलाइन नंबर 1097 क्रिकेट कप” का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से इस बीमारी के प्रति जागरूक करना था। इसी कड़ी में जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आम लोगों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर-सह-जागरूकता अभियान भी आयोजित किया गया। रक्तदान से पहले रक्तदाताओं की जांच इस शिविर में पुलिस विभाग और जिला प्रशासन के कई अधिकारियों एवं कर्मियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने रक्तदान करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया। रक्तदान शिविर के दौरान कुल लगभग 60 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। रक्तदान शिविर में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल बेतिया की चिकित्सकीय टीम पूरी तैयारी के साथ मौजूद रही। टीम में चिकित्सक, प्रयोगशाला प्रावैधिकी और अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। रक्तदान से पहले सभी रक्तदाताओं की आवश्यक चिकित्सकीय जांच की गई, जिसके बाद सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य गंभीर रूप से बीमार मरीजों, दुर्घटना पीड़ितों और अन्य जरूरतमंद लोगों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। साथ ही, समाज में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना को बढ़ावा देना और लोगों को मानव सेवा के इस महत्त्वपूर्ण कार्य के प्रति प्रेरित करना भी इसका लक्ष्य है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *