सिटी रिपोर्टर| भागलपुर रामनवमी पर 26 मार्च को शहर में शोभायात्रा निकलेगी। भगवा क्रांति समिति ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। भगवा ध्वज के साथ भगवान श्रीराम की 14 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। नौ शृंगार के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों में सजी बच्चियां, तिरंगा लिए भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई की विशेष झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। दिल्ली से विशेष रूप से आ रहे अघोरी कलाकार यात्रा के दौरान अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। हजारीबाग की मशहूर बैंड पार्टी द्वारा चार फीट का विशाल नासिक ढोल बजाया जाएगा। बाहुबली हनुमान की वेशभूषा में कलाकारों के साथ-साथ करीब 100 छोटे बच्चे भी हनुमान जी के रूप में शोभायात्रा की रौनक बढ़ाएंगे। शोभायात्रा की शुरुआत घंटाघर चौक से महाआरती के साथ होगी। यहां से यह खलीफाबाग, सुजागंज, स्टेशन चौक, लोहिया पुल, पटलबाबू रोड होते हुए पुनः घंटाघर और आदमपुर से गुजरकर बूढ़ानाथ मंदिर के पास संपन्न होगी। घंटाघर चौक, शिवशक्ति मंदिर, आदमपुर और बूढ़ानाथ चौक पर महाआरती होगी। भागलपुर| हिन्दुत्व सेवा संघ अपने 11वें स्थापना दिवस और रामनवमी पर शोभायात्रा निकालेगा। बुधवार शाम अस्पताल चौक स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर परिसर में संघ के अध्यक्ष नीलमणि उर्फ सोनू सम्राट के नेतृत्व में करीब 200 कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि इस बार की झांकी पिछले सभी वर्षों से अधिक भव्य होगी, जिसमें भगवान श्रीराम के साथ-साथ भगवान बजरंगबली की प्रतिमाएं भी शामिल होंगी। शोभायात्रा की अगुवाई अन्य राज्यों से आए ढोल-ताशा, बैंड-बाजे और नृत्य नाटिका के कलाकार करेंगे। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण किसानों की बैलगाड़ियां होंगी, जिन्हें अंग प्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। अध्यक्ष नीलमणि ने जिले के सभी सनातनियों से इस यात्रा में जुड़कर एकता का संदेश देने की अपील की है। बैठक में संयोजक विनय सिंह, मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल, विजय यादव, प्रतीक झुनझुनवाला सहित कई कार्यकर्ताओं ने कई सुझाव दिए। इनकी रहेगी भागीदारी भगवा क्रांति समिति के जिलाध्यक्ष विष्णु यादव, संयोजक कुनाल सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सुरभि सिंह, गया जिला महासचिव शुभम साह, बजरंग दल के भागलपुर महानगर संयोजक विशु मंडल सहित वेदप्रकाश, मनीष विशाल, विकास चौहान, किशन शाह आदि। सिटी रिपोर्टर| भागलपुर रामनवमी पर 26 मार्च को शहर में शोभायात्रा निकलेगी। भगवा क्रांति समिति ने इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं। भगवा ध्वज के साथ भगवान श्रीराम की 14 फीट ऊंची प्रतिमा आकर्षण का केंद्र रहेगी। नौ शृंगार के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों में सजी बच्चियां, तिरंगा लिए भारत माता और रानी लक्ष्मीबाई की विशेष झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी। दिल्ली से विशेष रूप से आ रहे अघोरी कलाकार यात्रा के दौरान अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। हजारीबाग की मशहूर बैंड पार्टी द्वारा चार फीट का विशाल नासिक ढोल बजाया जाएगा। बाहुबली हनुमान की वेशभूषा में कलाकारों के साथ-साथ करीब 100 छोटे बच्चे भी हनुमान जी के रूप में शोभायात्रा की रौनक बढ़ाएंगे। शोभायात्रा की शुरुआत घंटाघर चौक से महाआरती के साथ होगी। यहां से यह खलीफाबाग, सुजागंज, स्टेशन चौक, लोहिया पुल, पटलबाबू रोड होते हुए पुनः घंटाघर और आदमपुर से गुजरकर बूढ़ानाथ मंदिर के पास संपन्न होगी। घंटाघर चौक, शिवशक्ति मंदिर, आदमपुर और बूढ़ानाथ चौक पर महाआरती होगी। भागलपुर| हिन्दुत्व सेवा संघ अपने 11वें स्थापना दिवस और रामनवमी पर शोभायात्रा निकालेगा। बुधवार शाम अस्पताल चौक स्थित महाकालेश्वर धाम मंदिर परिसर में संघ के अध्यक्ष नीलमणि उर्फ सोनू सम्राट के नेतृत्व में करीब 200 कार्यकर्ताओं की एक बैठक हुई। निर्णय लिया गया कि इस बार की झांकी पिछले सभी वर्षों से अधिक भव्य होगी, जिसमें भगवान श्रीराम के साथ-साथ भगवान बजरंगबली की प्रतिमाएं भी शामिल होंगी। शोभायात्रा की अगुवाई अन्य राज्यों से आए ढोल-ताशा, बैंड-बाजे और नृत्य नाटिका के कलाकार करेंगे। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण किसानों की बैलगाड़ियां होंगी, जिन्हें अंग प्रदेश की प्रसिद्ध मंजूषा पेंटिंग से आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। अध्यक्ष नीलमणि ने जिले के सभी सनातनियों से इस यात्रा में जुड़कर एकता का संदेश देने की अपील की है। बैठक में संयोजक विनय सिंह, मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल, विजय यादव, प्रतीक झुनझुनवाला सहित कई कार्यकर्ताओं ने कई सुझाव दिए। इनकी रहेगी भागीदारी भगवा क्रांति समिति के जिलाध्यक्ष विष्णु यादव, संयोजक कुनाल सिंह, महिला जिलाध्यक्ष सुरभि सिंह, गया जिला महासचिव शुभम साह, बजरंग दल के भागलपुर महानगर संयोजक विशु मंडल सहित वेदप्रकाश, मनीष विशाल, विकास चौहान, किशन शाह आदि।


