Dhurandhar Actor Vivek Sinha Backlash: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर- द रिवेंज’ कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है. 7 मार्च को फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है. ट्रेलर में जहां रणवीर सिंह का रौद्र रूप दिख रहा है, वहीं, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, दानिश पंडोर सब अलग अंदाज और पहले से कहीं आक्रामक नजर आ रहे हैं। मगर ट्रेलर में एक कलाकार और है, जिसकी दमदार आवाज और डायलॉग से ट्रेलर की शुरुआत होती है, ये कलाकार है विवेक सिन्हा।
फिल्म में विवेक सिन्हा ने जहूर मिस्त्री नाम के एक हाईजैकर आतंकवादी का किरदार निभाया है। जो भारतीय यात्रियों के एक विमान को अपने 4 साथियों के साथ मिलकर हाईजैक करता है। ख़बरों की माने तो ‘धुरंधर’ की कहानी भारत में आतंकियों द्वारा अंजाम दी गईं कई असल घटनाओं से प्रेरित है, उन्हीं में से एक घटना है हाईजैक की, जो 1999 में हुए IC-814 कांधार हाईजैक से प्रेरित है।
ट्रेलर की शुरुआत में एक डायलॉग आतंकवादी जहूर मिस्त्री बोल रहा है कि ‘हिंदू बहुत डरपोक कौम है, पड़ोस में ही रहते हैं हम, गुदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो…’। विवेक सिन्हा का ये डायलॉग रोंगटे खड़े करने वाला है। ट्रेलर के बाद से ही ये डायलॉग सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं, इंटरनेट यूजर्स ने इसे काफी गंभीरता से ले लिया है।
विवेक सिन्हा उर्फ जहूर मिस्त्री ने शेयर की पोस्ट
चार दिन पहले ‘धुरंधर 2’ में जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने वाले विवेक सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये डायलॉग बोलते हुए यूजर्स से कहा कि ‘इस डायलॉग को आप अपनी भाषा में बनाइये और अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कीजिये और मुझे मेंशन करिये’। आप सबकी स्टोरी को मैं अपनी वॉल पर पोस्ट करूंगा।’
विवेक की इस पोस्ट के बाद से इंटरनेट यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किये। कुछ यूजर्स एक्टर की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स उनको गाली दे रहे हैं। वहीं, कई यूजर्स ने कमेंट्स में लिखा, ‘तुम आतंकवादी जैसे लगते हो’, ‘तुम्हें मारना चाहिए’, ‘तुमने मुझे बहुत गुस्सा दिला दिया’ इत्यादि-इत्यादि।
एक्टर ने धमकियों पर किया रियेक्ट
अपने वीडियो पोस्ट पर लोगों के कमेंट्स और रिएक्शन देखकर, एक्टर ने एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मेरा नाम विवेक सिन्हा है। कल मैंने एक वीडियो डाला था, जिसमें मैंने फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने डायलॉग के बारे में बात की थी। डायलॉग था कि ‘हिंदू बहुत ही डरपोक कौम है…’ मैं तो बस किरदार निभा रहा था, लेकिन कमेंट्स देखकर हैरान रह गया। हर कमेंट में यही लिखा है, ‘तुम आतंकवादी लगते हो, तुम्हें मार दूंगा, मन कर रहा है तुझे स्क्रीन में घुस कर मारें, तुमने गुस्सा दिला दिया… लेकिन सच कहूं, मुझे बहुत अच्छा लगा। इससे पता चला कि आप सबके अंदर कितना जबरदस्त देशभक्ति का जज्बा है। इन सबकी देशभक्ति को सलाम।’ इसके आगे उन्होंने बताया कि एक यूजर ने लिखा, ‘तुझे पाकिस्तान में घुसकर मारूंगा।
इस पर विवेक ने बताया कि, मैं पाकिस्तान में नहीं रहता हूं, मेरा नाम विवेक सिन्हा है, मैं उत्तरप्रदेश के बिजनौर का रहने वाला हूं, धामपुर मेरा शहर है और इस वक्त मुंबई में रहता हूं और काम करता हूं।’ वहीं, एक लड़की ने कमेंट किया, ‘सर, मुझे आपको गाली देने का मन कर रहा है क्योंकि आपने इतना शानदार परफॉर्म किया है। इस पर एक्टर ने लिखा, ‘तो प्लीज मुझे गाली दो! फिल्म जरूर देखिए, एंजॉय कीजिए।’आप लोगों का इतना प्यार मिल रहा है, थैंक यू सो मच!!’
‘धुरंधर 2’ की रिलीज डेट
इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर- द रिवेंज’ आने वाले 19 मार्च को रिलीज हो रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म में एडवांस बूकिं और पेड प्रीव्यूज से लगभग 50 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म का ट्रेलर देख कर दर्शकों में इसको लेकर एक्ससाइटमेंट और बढ़ गया है। ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर देख कर पता चल रहा है कि इसमें रहमान डकैत की मौत के बाद ल्यारी की कहानी कैसे आगे बढ़ेगी, और हमजा कैसे ल्यारी के आतंक का अंत करेगा और कैसे और क्यों जसकीरत सिंह रंगी हमजा बना दिखाया जाएगा। फिल्म का ट्रेलर जितना दमदार है, फिल्म उससे कहीं ज्यादा धमाकेदार होने वाली है।


