हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रायबरेली पहुंचे:500 हनुमान चालीसा केंद्र खोलने का लक्ष्य, नुक्कड़ सभा में सामूहिक पाठ का आह्वान

हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया रायबरेली पहुंचे:500 हनुमान चालीसा केंद्र खोलने का लक्ष्य, नुक्कड़ सभा में सामूहिक पाठ का आह्वान

अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उनका यह दौरा गांव-गांव हनुमान चालीसा केंद्र खोलने की योजना को लेकर था। उन्होंने सदर ब्लॉक के संदी नागिन में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। तोगड़िया ने लोगों से मंगलवार और शनिवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 50 हनुमान चालीसा केंद्र संचालित हैं, जिनकी संख्या बढ़ाकर 500 तक करने का लक्ष्य है। एक सवाल के जवाब में प्रवीण तोगड़िया ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर सीधा टिप्पणी करने से परहेज किया, लेकिन शिक्षा के लिए सरकार के अल्प बजट को इंगित किया। हालांकि, इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी और गृह मंत्री अमित शाह के कार्यों की प्रशंसा की। हिन्दू राष्ट्र के मुद्दे पर उन्होंने अपनी सहमति व्यक्त की और राम मंदिर का जिक्र करते हुए 2027 के चुनावी मुद्दे को भी रेखांकित किया।राहुल गांधी के संभावित अयोध्या दौरे को लेकर तोगड़िया ने कहा कि राम सबके हैं, कोई पहले जाता है तो कोई बाद में। वहीं, ओवैसी द्वारा दिए गए मुस्लिम महिला प्रधानमंत्री के बयान पर उन्होंने इसे ‘राजनीतिक मामला’ बताते हुए जवाब देना उचित नहीं समझा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *