उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर एक मौलाना द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में हिंदू संगठनों का गुस्सा बढ़ रहा है। सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के सदस्यों ने अमरोहा कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संगठन के सदस्यों ने आरोपी मौलाना के खिलाफ अमरोहा में मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर जिलाधिकारी (डीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने मौलाना की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की। विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष आदेश कुमार ने बताया कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम ने हाल ही में एक सार्वजनिक मंच से भाषण देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता जी के संबंध में आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी से संपूर्ण हिंदू समाज में भारी रोष और आक्रोश व्याप्त है। संगठन ने मौलाना पर एफआईआर दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग दोहराई।


