रतलाम में नाबालिग से रेप, भाई को पीटा:घर में घुसकर कर रहा था जोर-जबरदस्ती; हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपा

रतलाम में नाबालिग से रेप, भाई को पीटा:घर में घुसकर कर रहा था जोर-जबरदस्ती; हिंदू जागरण मंच ने पुलिस को सौंपा

रतलाम में 16 साल की किशोरी के साथ रेप और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी मोसिन खान ने किशोरी के घर में घुसकर उसे डराया-धमकाया और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। जब किशोरी ने विरोध किया और शोर मचाया, तो उसके भाई बचाने आए, जिनके साथ भी आरोपी ने मारपीट की। घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस के मुताबिक, घटना गुरुवार देर शाम की है। पीड़िता ने बताया कि उसने 10वीं तक पढ़ाई की है। करीब 6 महीने पहले डाट की पुल क्षेत्र में एक दुकान पर उसकी मुलाकात मोसिन खान उर्फ सुफियान (22) निवासी शेरानीपुरा जमातखाना से हुई थी। वहां बातचीत के बाद नंबर एक्सचेंज हुए और दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसके बाद मोसिन उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा। जब किशोरी ने मना किया, तो उसने धमकी दी कि ‘अगर तू राजी नहीं हुई तो तेरी बहन के साथ संबंध बनाऊंगा।’ इस धमकी से किशोरी डर गई। इसके बाद मोसिन उसे अपने घर ले गया और रेप किया। 15 दिन बाद उसने दोबारा बुलाकर फिर गलत काम किया और शादी का दबाव बनाने लगा। फोन नहीं उठाया तो घर आ धमका किशोरी ने बताया कि 1 जनवरी को मोसिन ने उसे कॉल किया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। इससे नाराज होकर वह सीधे उसके घर आ धमका। उसने घर में घुसकर बुरी नीयत से किशोरी का हाथ पकड़ लिया। किशोरी के चिल्लाने पर उसके भाई वहां आए तो मोसिन ने उनसे मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में एक भाई के सीने और दूसरे के पैर में चोट आई है। हिंदू संगठन ने पकड़ा, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज मामले की भनक लगते ही गुरुवार रात हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपी मोसिन को पकड़कर थाने ले आए। रात 9.30 बजे तक संगठन के लोग थाने में डटे रहे, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(1), 62(2), 74, 333, 115(2), 351(3) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। 3 दिन में दूसरा मामला औद्योगिक क्षेत्र थाना इलाके में तीन दिन के अंदर यह रेप का दूसरा मामला है। इससे पहले आरोपी इमरान ने अपना नाम ‘सोनू’ बताकर एक महिला को फंसाया था। उसने महिला का तलाक करवाकर उसे लिव-इन में रखा और शोषण किया। अब मोसिन का मामला सामने आने से शहर में आक्रोश है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *