खेजड़ी के बालाजी में हिंदू सम्मेलन आयोजित:वक्ताओं ने कहा- हिंदू पंथ नहीं, जीवन पद्धति है

खेजड़ी के बालाजी में हिंदू सम्मेलन आयोजित:वक्ताओं ने कहा- हिंदू पंथ नहीं, जीवन पद्धति है

झालावाड़ के खेजड़ी के बालाजी परिसर में एक हिंदू सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ मां भारती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। इसमें वक्ताओं ने हिंदू धर्म को एक जीवन पद्धति बताया और संगठित समाज की आवश्यकता पर जोर दिया। सम्मेलन की अध्यक्षता सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी सुरेंद्र कुमार पड़िहार ने की। मंच पर उनके साथ सेवानिवृत्त प्रिंसिपल आभा जोशी और मंदिर के पुजारी ओम प्रकाश भारद्वाज भी मौजूद थे। मुख्य वक्ता विभाग प्रचारक हेमेन्द्र ने अपने संबोधन में कहा कि हिंदू कोई पंथ नहीं, बल्कि एक जीवन पद्धति है। उन्होंने बताया कि हिंदू संस्कृति की जड़ें हजारों वर्ष पुरानी हैं, जो वेदों, उपनिषदों और ऋषि परंपरा से पोषित हैं। हेमेन्द्र ने स्पष्ट किया कि “गर्व से कहो हम हिंदू हैं” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रीय ऊर्जा का स्रोत है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को केवल समान नहीं, बल्कि श्रेष्ठ माना गया है, जिसका प्रमाण वैदिक काल में विदुषी नारियों द्वारा रची गई ऋचाएं हैं। मुख्य वक्ता ने चिंता व्यक्त की कि समाज अपनी श्रेष्ठ परंपराओं से दूर होता जा रहा है। उन्होंने पश्चिमी प्रभाव में जन्मदिन पर मोमबत्ती बुझाने की परंपरा की तुलना भारतीय संस्कृति में दीप जलाकर प्रकाश और ज्ञान की कामना करने से की। अध्यक्षीय भाषण में सुरेंद्र कुमार पड़िहार ने संगठित हिंदू समाज की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अपने प्रशासनिक अनुभवों का हवाला देते हुए कहा कि संगठित समाज न केवल अपनी रक्षा करता है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सम्मेलन ने यह संदेश दिया कि “गर्व से कहो हम हिंदू हैं” केवल शब्द नहीं, बल्कि चेतना, सम्मान और उत्तरदायित्व का प्रतीक है। वक्ताओं ने कहा कि जब हिंदू समाज अपनी जड़ों से जुड़कर समरसता और संगठन के साथ आगे बढ़ेगा, तभी भारत विश्व पटल पर पुनः मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा।
हिन्दू सम्मेलन की तैयारी में गृह संपर्क शुरू
झालावाड़ नगर के मंगलपुरा बस्ती में 18 जनवरी को होने वाले हिंदू शक्ति संगम कार्यक्रम की तैयारियां पूरी लगन और जोश के साथ की जा रही है। आयोजन समिति के सदस्यों ने पूरी बस्ती में पीले चावल के साथ आमंत्रण पत्र देकर निरंतर संपर्क किया जा रहा है। आज समिति के सदस्यों ने शनि मंदिर, प्रजपति मोहल्ला ,मंगलपुरा, राम द्वारा गली , गुडपुरा मोहल्ला एवं बाजारों मे आदि जगह संपर्क किया। संपर्क में सभी मोहल्ले वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। एव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर संभव भरोसा दिलाया। आयोजन समिति के सदस्यों को कार्यक्रम की व्यवस्थाएं बांटी। कार्यक्रम संयोजक ने बताया कि 18 जनवरी रविवार को झिरी के महादेव परिसर में पंचमुखी के बालाजी की युवा टीम के द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा के पाठ के साथ भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। झिरि के महादेव मंदिर से भावय शोभायात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए मां मंगलेश्वरी परिसर में समापन होगा । संत आशीर्वचन के बाद शोभायात्रा में सम्मिलित सभी भक्तजनों को भोजन प्रसादी वितरण होगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *