लखनऊ के गोमतीनगर स्थित कौशलपुरी क्षेत्र में एक हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रनिर्माण के विचारों को नई ऊर्जा देने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में संत, विभिन्न संगठनों और समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जहां वक्ताओं ने राष्ट्रहित में एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सम्मेलन में पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंसाचार्य महाराज मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज अति विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रजनी पाण्डेय विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक गौरव को बढ़ावा देना था। सामाजिक समरसता बढ़ानी है अपने संबोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख मनोज ने संगठनात्मक एकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समरसता को समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका निर्णायक रही है। मनोज ने युवाओं से राष्ट्रसेवा को जीवन का लक्ष्य बनाकर सक्रिय रहने का आह्वान किया। वरिष्ठ भाजपा नेत्री रजनी पाण्डेय ने भारतीय संस्कृति, परिवार व्यवस्था और सामाजिक मूल्यों को सशक्त बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से देश को नई दिशा दी जा सकती है। ये लोग शामिल हुए इस अवसर पर रितु शाही, पूरब भाग कार्यवाह ज्योति, सह धर्म जागरण संयोजक अशोक तिवारी, भाग कुटुंब प्रबोधन अनिल, नगर कार्यवाह अमरीश, सह नगर कार्यवाह हृदय नारायण, नगर पर्यावरण प्रमुख अंगद, नगर संपर्क प्रमुख विजय, नगर शारीरिक प्रमुख मनीष तिवारी, धर्म जागरण प्रमुख पद्माकर, बौद्धिक प्रमुख हरीश, व्यवस्था प्रमुख राकेश, प्रचार प्रमुख डॉ. संतोष शुक्ला, सह प्रचार प्रमुख घनश्याम, कुटुंब प्रबोधन कुंवर धनंजय, नगर बस्ती विकास प्रमुख विनय, बस्ती प्रमुख जितेंद्र वर्मा, शाखा कार्यवाह जितेंद्र दुबे, मुख्य शिक्षक वीरेंद्र और साहित्य प्रमुख मनीष राय सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रहित, सामाजिक सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।


