हिमालया हाउस, विंध्या हाउस की टीम विजेता

हिमालया हाउस, विंध्या हाउस की टीम विजेता

हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में इंटर-हाउस इंग्लिश डिबेट कॉम्पिटिशन का आयोजन सभागार ज्ञानगंगा में हुआ। प्रतियोगिता के दौरान बहुत से समीचीन मुद्दों यथा ग्रामीण जीवन बनाम शहरी जीवन, युवाओं के लिए दो वर्ष की अनिवार्य सैन्य सेवा, शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बनाम शिक्षक, सह-शिक्षा बनाम पृथक शिक्षा, सफलता के लिए प्रतिभा अथवा परिश्रम अधिक महत्वपूर्ण है आदि विषयों पर प्रतिभागियों ने अपना पक्ष रखते हुए अपनी समझ व तर्कसंगत संप्रेषण-कौशल का परिचय देते हुए इंग्लिश डिबेट कॉम्पिटिशन को संसदीय लोकतंत्र में होने वाले लोकसभा सत्र व विधानसभा सत्र जैसा वाद-विवाद का वातावरण प्रस्तुत किया। विद्यालय के निदेशक डॉ विजय रंजन ने विजेताओं संग सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ ही बच्चों में अपना पक्ष रखने का कौशल व प्रेजेंस ऑफ माइंड का उत्तरोत्तर विकास आज के दौर में अति-आवश्यक है और मुझे खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे इस दिशा में भी बेहतर कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के जूनियर सेगमेंट में हिमालया हाउस की टीम विजेता रही जबकि सीनियर सेगमेंट में विंध्या हाउस की टीम विजेता रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ विजया सिंह, उप-प्राचार्य केडी राय, स्कूल कोर्डिनेटर धर्मेन्द्र कुमार, एक्टिविटी इंचार्ज सत्यम झा समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे। हेल्थ रिपोर्टर|मधुबनी संस्कार भारती ग्लोबल स्कूल में इंटर-हाउस इंग्लिश डिबेट कॉम्पिटिशन का आयोजन सभागार ज्ञानगंगा में हुआ। प्रतियोगिता के दौरान बहुत से समीचीन मुद्दों यथा ग्रामीण जीवन बनाम शहरी जीवन, युवाओं के लिए दो वर्ष की अनिवार्य सैन्य सेवा, शिक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बनाम शिक्षक, सह-शिक्षा बनाम पृथक शिक्षा, सफलता के लिए प्रतिभा अथवा परिश्रम अधिक महत्वपूर्ण है आदि विषयों पर प्रतिभागियों ने अपना पक्ष रखते हुए अपनी समझ व तर्कसंगत संप्रेषण-कौशल का परिचय देते हुए इंग्लिश डिबेट कॉम्पिटिशन को संसदीय लोकतंत्र में होने वाले लोकसभा सत्र व विधानसभा सत्र जैसा वाद-विवाद का वातावरण प्रस्तुत किया। विद्यालय के निदेशक डॉ विजय रंजन ने विजेताओं संग सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान के साथ ही बच्चों में अपना पक्ष रखने का कौशल व प्रेजेंस ऑफ माइंड का उत्तरोत्तर विकास आज के दौर में अति-आवश्यक है और मुझे खुशी हो रही है कि हमारे बच्चे इस दिशा में भी बेहतर कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के जूनियर सेगमेंट में हिमालया हाउस की टीम विजेता रही जबकि सीनियर सेगमेंट में विंध्या हाउस की टीम विजेता रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ विजया सिंह, उप-प्राचार्य केडी राय, स्कूल कोर्डिनेटर धर्मेन्द्र कुमार, एक्टिविटी इंचार्ज सत्यम झा समेत सभी शिक्षक उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *