हिमाचल SDRF ने राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता जीती:शिमला में मुख्यमंत्री ने टीम को किया सम्मानित, होम गार्ड वॉलंटियर मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ

हिमाचल SDRF ने राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता जीती:शिमला में मुख्यमंत्री ने टीम को किया सम्मानित, होम गार्ड वॉलंटियर मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने राष्ट्रीय कोलैप्स्ड स्ट्रक्चर सर्च एंड रेस्क्यू (CSSR) प्रतियोगिता में लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस उपलब्धि को पूरे हिमाचल के लिए गर्व का क्षण बताया। रविवार को शिमला के ओक ओवर में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को बधाई दी । मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर एसडीआरएफ टीम ने मुख्यमंत्री को प्रतिष्ठित ट्रॉफी भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य का राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल करना टीम की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दक्षता को दर्शाता है। प्राकृतिक आपदाओं में सिविल डिफेंस का अहम भूमिका उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश में हाल के वर्षों में प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं बढ़ी हैं, विशेषकर 2023 में भारी नुकसान हुआ था। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ, होम गार्ड्स, अग्निशमन और सिविल डिफेंस जैसे सभी बलों की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमाण पत्र वितरित उन्होंने इन बलों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने कठिन परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने और फंसे हुए लोगों और पर्यटकों को सुरक्षित निकालने में सराहनीय कार्य किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशंसा प्रमाण पत्र भी वितरित किए। होम गार्ड वॉलंटियर मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “होम गार्ड वॉलंटियर मैनेजमेंट सिस्टम” का भी शुभारंभ किया। इस प्रणाली का उद्देश्य राज्यभर में होम गार्ड स्वयंसेवकों के बेहतर समन्वय, प्रबंधन और दक्षता को सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, राज्य में सुरक्षा मानकों को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में फायर सेफ्टी कोड-2026 की भी समीक्षा की गई। हिमाचल टीम को मिला पहला स्थान एसडीआरएफ टीम ने यह उपलब्धि 9 से 11 मार्च, 2024 तक गाजियाबाद में एनडीआरएफ की 8वीं बटालियन परिसर में आयोजित राष्ट्रीय CSSR प्रतियोगिता में हासिल की थी। इस प्रतियोगिता में 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 30 टीमों ने भाग लिया था। हिमाचल एसडीआरएफ ने महज 41 मिनट में प्रतियोगिता पूरी कर एक नया रिकॉर्ड बनाया और पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश दूसरे और आंध्र प्रदेश तीसरे स्थान पर रहे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, महापौर सुरेंद्र चौहान सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *