रॉन्ग साइड से हाइवा ने मारी टक्कर; युवक की मौत:सुपौल में दुकान का सामान लेकर लौटते समय हादसा, चालक फरार

रॉन्ग साइड से हाइवा ने मारी टक्कर; युवक की मौत:सुपौल में दुकान का सामान लेकर लौटते समय हादसा, चालक फरार

सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यह हादसा बांस चौक के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ, जहां NH-27 पर एक हाइवा और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड 12 निवासी लक्ष्मी सरदार के लगभग 30 वर्षीय पुत्र अमलेश सरदार के रूप में हुई है। अमलेश सिमराही से अपनी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बांस चौक के समीप रोंग साइड से आ रहे हाइवा (संख्या JH05V5736) ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमलेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। डॉक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल अमलेश को तुरंत सिमराही रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही अमलेश सरदार ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा शिवम् कुमार (8 वर्ष), बेटी गुड़िया कुमारी (5 वर्ष) और सबसे छोटा बेटा शिव कुमार (3 वर्ष) है। अमलेश की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने हाइवा को किया जब्त घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया। प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा जा रहा है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुपौल जिले के प्रतापगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। यह हादसा बांस चौक के पास सुबह करीब 11 बजे हुआ, जहां NH-27 पर एक हाइवा और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई। मृतक की पहचान प्रतापगंज थाना क्षेत्र के श्रीपुर वार्ड 12 निवासी लक्ष्मी सरदार के लगभग 30 वर्षीय पुत्र अमलेश सरदार के रूप में हुई है। अमलेश सिमराही से अपनी दुकान का सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बांस चौक के समीप रोंग साइड से आ रहे हाइवा (संख्या JH05V5736) ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमलेश सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। डॉक्टरों ने हायर सेंटर किया रेफर स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल अमलेश को तुरंत सिमराही रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन हायर सेंटर ले जाने के दौरान रास्ते में ही अमलेश सरदार ने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बड़ा बेटा शिवम् कुमार (8 वर्ष), बेटी गुड़िया कुमारी (5 वर्ष) और सबसे छोटा बेटा शिव कुमार (3 वर्ष) है। अमलेश की शादी करीब दस वर्ष पहले हुई थी। घटना के बाद से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने हाइवा को किया जब्त घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना लाया। प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हाइवा को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजा जा रहा है। परिजनों से आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *